{"_id":"69e3db9224a5e8798601ddf1","slug":"pistols-from-bihar-guns-from-shahjahanpur-a-network-taking-root-in-kheri-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-173137-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिहार की पिस्टल, शाहजहांपुर के तमंचे... खीरी में जड़ें जमाता नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिहार की पिस्टल, शाहजहांपुर के तमंचे... खीरी में जड़ें जमाता नेटवर्क
Sun, 19 Apr 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में असलहा सप्लाई का एक संगठित नेटवर्क सामने आया है, जिसकी जड़ें बिहार के मुंगेर और शाहजहांपुर तक फैली हुई हैं। हालिया कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि खीरी में बाहर से हथियार लाकर खपाए जा रहे थे। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गिरोह की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।
बीते दिनों कोतवाली पुलिस ने असलहा सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय जुआ खिलाने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन्हें शहर के मरघट के पास ग्राम रंगीलानगर स्थित एक फार्म हाउस से रंगे हाथों पकड़ा था। गिरफ्तार आरोपियों में मोहन मिश्रा उर्फ पिंकू निवासी भुईफोरवानाथ, सुनील कुमार दीक्षित उर्फ मुन्ना दीक्षित निवासी राजाजीपुरम कालोनी, प्रेम किशोर गुप्ता उर्फ मोहन निवासी शिवकालोनी, पप्पू उर्फ जफर निवासी मोहल्ला गोटैय्या बाग, फैजान निवासी मोहल्ला संकटा देवी और अरुण कुमार वर्मा निवासी छाउछ शामिल हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी के अलावा दो पिस्टल 32 बोर, चार तमंचा 315 बोर और नौ कारतूस बरामद किए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद पिस्टल बिहार के मुंगेर जिले से लाई गई थीं, जबकि तमंचों की सप्लाई शाहजहांपुर से की जा रही थी।
विज्ञापन
इस खुलासे के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक छह से अधिक अन्य आरोपियों को तमंचों के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और सर्विलांस सेल की मदद ली जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -
इन लोगों को पुलिस कर चुकी गिरफ्तार
सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने असलहा फैक्टरी का खुलासा करते हुए जमील उर्फ भुर्जी निवासी ग्राम भदमरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर और रोज अली निवासी ग्राम गंगान थाना ईसानगर को गिरफ्तार किया था। इनके पास से नाजायज असलहा और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। शिवनेंद्र त्रिवेदी निवासी ग्राम पहाड़ापुर थाना कोतवाली सदर के पास से 315 बोर तमंचा, मोहम्मदी पुलिस ने अफसर निवासी मोहल्ला शुक्लापुर मोहम्मदी के पास से 315 बोर तमंचा, नीमगांव पुलिस ने सोमीन निवासी ग्राम रायपुर घुंसी, इमरान खान निवासी मोहल्ला संकटा देवी और अनिल कुमार उर्फ चापू निवासी पिपरिया राजापुर के पास से 315 बोर के तमंचे बरामद किए हैं।