फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pillars were installed in the fields by claiming to be from the Petroleum Ministry team

Lakhimpur Kheri News: पेट्रोलियम मंत्रालय की टीम बताकर खेतों में लगा गए पिलर

Mon, 12 May 2025 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pillars were installed in the fields by claiming to be from the Petroleum Ministry team
खेत में लगाया गया पिलर। संवाद
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचा गांव बेहड़ा मुल्तान गोविंदापुर निवासी कुछ किसानों के खेतों में लाल रंग की झंडियां और पट्टिकाओं को लगाया गया। इसके बाद पता चला है कि यह झंडिया भू-गर्भ से कच्चे तेल का पता लगाने के लिए किसी एजेंसी ने लगवाई है।
विज्ञापन

ऊंचा गांव के पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जब यहां झंडिया और पट्टिकाएं लगाई जा रही थी, तब वह खेत पर मौजूद थे। टीम में शामिल लोगों से इस बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि वह लोग पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस निगम की ओएनजीसी एजेंसी की ओर से सर्वे का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

किस स्थान पर कच्चा तेल मिल सकता है, उसका मशीनों के जरिये पता लगाने के लिए दूसरी टीम आनी बाकी है। यह कार्य पेट्रोलियम मंत्रालय की नीतियों के आधार पर किया जा रहा है। इसका सही पता दूसरी टीम के आने पर चल पाएगा।

खेत में लगाया गया पिलर। संवाद

खेत में लगाया गया पिलर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed