फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pilibhit in Kheri high alert after the death of the tiger

पीलीभीत में बाघ की मौत के बाद खीरी में हाई अलर्ट

Fri, 24 Apr 2015 06:19 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Fri, 24 Apr 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit in Kheri high alert after the death of the tiger
बाघों की सुरक्षा को लेकर दक्षिण खीरी वन प्रभाग में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह कदम पीलीभीत टाइगर रिजर्व के माधोटांडा रेंज में गुरुवार सुबह हरदोई ब्रांच नहर बाइफरकेशन से एक नर बाघ का शव बरामद होने के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन

डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने बाघों की निगरानी के लिए मैलानी, भीरा, मोहम्मदी और गोला रेंज में वन कर्मियों की टीमें गठित की हैं। इसमें गठित टीमें वन क्षेत्रों में बारी-बारी से 24 घंटे निगरानी करेंगी। टीमों को आधुनिक शस्त्रों और मोबाइल सेट से लैस किया गया है।  
विज्ञापन

डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने शुक्रवार दोपहर रेंज के अधिकारियों से वार्ता के बाद बाघों की सुरक्षा की रणनीत बनाई। उन्होंने बाघों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक रेंज में छह-छह वन कर्मियों की टीमें गठित की हैं। यह टीमें रेंजर के नेतृत्व में जंगल के संवेदनशील स्थलों की 24 घंटे निगरानी करेंगी। डीएफओ स्वयं इन टीमों की मॉनीटरिंग करेंगे। डीएफओ ने बताया कि बाघों के संभावित ठिकानों को चिह्नित कर लिया गया है। डिवीजन की मैलानी, भीरा और गोला रेंज में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा वन अपराधियों की गतिविधियाें पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वन अपराधों के दृष्टिकोण से गर्मियों और सर्दियों का मौसम वैसे भी काफी संवेदनशील होता है। ऐसे में हमेशा ही जंगलों की निगरानी बढ़ाई जाती है, लेकिन पीलीभीत में हरदोई ब्रांच नहर में एक नर बाघ का शव मिलने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि मैलानी और गोला रेंज के घने जंगलों से होकर निकली खीरी ब्रांच नहर के दोनों तरफ विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए है। टीमों की गश्त के अलावा रुटीन गश्त भी तेज कर दी गई है। वह स्वयं भी गश्त करेंगे।

दिसंबर में खीरी ब्रांच नहर में भी मिला था शव
आठ दिसंबर 2014 को खीरी ब्रांच नहर में फरधान के पास एक नर बाघ का शव उतराता हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके फेफड़ों में पानी नहीं मिला था। विसरा जांच में डॉक्टरों ने जहर देने की पुष्टि की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed