फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Picture of elephant carcass going viral, forest department engaged in search

वायरल हो रही हाथी के शव की तस्वीर, वन विभाग तलाश में जुटा

Tue, 02 Nov 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Picture of elephant carcass going viral, forest department engaged in search
हाथी के इसी शव की वायरल हो रही है फोटो।
दुधवा टाइगर रिजर्व जंगल से सटे गन्ने खेतों में शव को दिन भर तलाशते रहे वनकर्मी
विज्ञापन

बांकेगंज। सोशल मीडिया पर सोमवार को गन्ने खेत के किनारे एक हाथी के शव की तस्वीर वायरल होते ही हरकत में आए दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन के अफसर और फील्ड कर्मी पूरे दिन जंगल से सटे गन्ने के खेतों में हाथी के शव की तलाश करते रहे। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। वायरल तस्वीर में हाथी का शव एक गन्ने के खेत में पड़ा हुआ दिख रहा है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर हाथी के शव की तस्वीर वायरल होने के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व जंगल से सटे गन्ने के खेतों में सघन कांबिंग अभियान चलाया गया। पूरे टाइगर रिजर्व में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने हाथी के शव की तलाश की गई, लेकिन हाथी का शव कहीं पड़ा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जिले के जंगलों से सटे खेतों का आधे से अधिक हिस्सा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। वायरल तस्वीर में हाथी का शव जिस जगह पड़ा हुआ दिख रहा है, उस खेत में जलभराव नहीं दिख रहा है। उन्होंने जंगल से सटे बसे गांव के लोगों से अपील की है कि हाथी का शव जिस जगह पड़ा है, इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग को दें।
विज्ञापन


बस से कुचल कर बंदर की मौत, वसूला ढाई लाख जुर्माना
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी से गुजरे भीरा पलिया हाईवे पर एक तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आकर एक बंदर की मौत हो गई। बंदर के कुचलते ही बैरियर पर तैनात वन कर्मियों ने बस को रोक कर अपने कब्जे में लिया और इसकी सूचना रेंज को दी। रेंजर के मौके पर पहुंचने से पहले चालक ने उसमें बैठे यात्रियों को पलिया की ओर से आ रही दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनपुर सेंक्चुरी रेंजर मनोज कश्यप ने बताया कि पलिया-भीरा हाइवे के कोरजोन क्षेत्र में पलिया से गोला की ओर जा रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर सड़क किनारे बैठे एक बंदर की कुचल कर मौत हो गई। चालक बस को लेकर भागता कि इससे पहले बैरियर पर तैनात वन कर्मियों की टीम ने बस को रोककर कब्जे में ले लिया। पूछताछ में बस चालक ने नाम और पता थाना पलिया के मलनिया गांव निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र सुरेश चंद्र बताया। उन्होंने बताया कि बस चालक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस काटकर ढाई लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed