फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pickup collides with truck, 11 injured, condition of five critical

Lakhimpur Kheri News: ट्रक से टकराई पिकअप, 11 घायल, पांच की हालत गंभीर

Wed, 27 Dec 2023 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with truck, 11 injured, condition of five critical
खीरी में थाना गेट के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद
खीरी टाउन। लखीमपुर-लहरपुर रोड पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे खीरी थाना गेट के पास एक पिकअप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार 11 लोग घायल हुए। इनमें पांच की हालत गंभीर है। यह सभी जागरण कार्यक्रम कर बलरामपुर से लखीमपुर आ रहे थे। पुलिस हादसे की वजह ट्रक की तेज रफ्तार बता रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लखीमपुर-लहरपुर रोड पर खीरी थाने के पास भीषण हादसा हुआ। बलरामपुर के तुलसीपुर में जागरण कार्यक्रम कर शहर और गोला निवासी 11 लोग पिकअप से लौट रहे थे। खीरी थाने के पास पिकअप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। वाहनों के टकराने और चीख-पुकार सुन पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे। पिकअप के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और सभी घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल ओयल भेजा गया।
विज्ञापन

पांच घायलों की हालत गंभीर है। छह लोगों को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने दौड़ाकर लगुचा के पास पकड़ लिया। ट्रक को सदर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी ने बताया कि पिकअप में 11 लोग सवार थे। कुछ की हालत गंभीर है। बाकी ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग हुए जख्मी
हादसे में पिकअप चालक गुलशन (25), शहर के निर्मलनगर निवासी सुनील बाजपेई (35), रितिक (18), गोला में रहने वाले 19 वर्षीय छत्रपाल व शहर के हाथीपुर निवासी कुनाल (19) को गंभीर चोऐं आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रुनझुन (13), छोटू पुत्र रामप्रकाश निवासी ओयल (18), मोनू पुत्र रोशन निवासी भानपुर-बिजुआ (25), भीरा निवासी सुनील सिह (18), विवेक कश्यप निवासी अर्जुनपुरवा-लखीमपुर (19) व 16 वर्षीय पायल पुत्री अशोक वर्मा निवासी शमशेर नगर लखीमपुर को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed