{"_id":"65bfe810e3fdfff7450cfcfa","slug":"pickup-collides-with-jackal-in-car-one-dead-nine-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-114041-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सियार से टकराई कार में पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सियार से टकराई कार में पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर-गोला रोड पर सियार से टकराई कार में पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। शनिवार की रात हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, नौ लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सदर कोतवाली के गांव सिखटिया निवासी आशीष पुत्र दिनेश प्रसाद, जगेंद्र पुत्र रामसहाय, दशरथ वर्मा पुत्र शिवपुजन, सुनील वर्मा पुत्र रामनरेश, मुरारी लाल पुत्र कामता प्रसाद व रामबहादुर पुत्र दीपक शनिवार की देर रात विवाह समारोह में शामिल होकर कार से वापस घर जा रहे थे। लखीमपुर-गोला रोड पर करनपुर के निकट कार के सामने अचानक सियार टकरा गया। इसी समय पीछे से आ रही पिकअप ने कार में टक्कर टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
कार सवार और पिकअप चालक अलीमुद्दीन, फुरकान, रामसेवक निवासी खम्हौल थाना गोला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर गोला और हैदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप के घायलों को गोला और कार सवारों को फरधान सीएचसी भेजा गया। जहां इलाज के दौरान सिखटिया निवासी आशीष की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज हो रहा है।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारली के बच्चे एलईडी के माध्यम से पढाई करते हुए।संवाद
विज्ञापन