फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Petrol and diesel prices rise: Congressmen pull rope, jeep, SP backward class visits city with bullock cart

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धिः कांग्रेसियों ने रस्सी से खींचीजीप, सपा पिछड़ा वर्ग ने बैलगाड़ी से शहर का किया भ्रमण

Thu, 25 Jun 2020 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel prices rise: Congressmen pull rope, jeep, SP backward class visits city with bullock cart
डीजल पेट्रोल के बढ़े दाम के विरोध में बैलगाड़ी चलाते सपाई। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। पेट्रोल-डीजल की बढ़ रहीं कीमतों से भड़की कांग्रेस ने एक दिन का उपवास रखकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रस्सी से बोलेरो खींची और ठेली पर स्कूटी लादकर विरोध जताया। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया और बैलगाड़ी से कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने घोषित शिक्षक भर्ती, पशुधन घोटाले और डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में नसीमुद्दीन विलोबी मेमोरियल हॉल मे एक दिन उपवास रखा। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि देश में आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि डीजल पेट्रोल से मंहगा हुआ है। डीजल देश की अर्थव्यवस्था की धुरी है। किसान, ट्रांसपोर्टर और कारखाने सब डीजल पर निर्भर हैं। डीजल के मंहगे होने से किसानों की लागत मूल्य में बढ़ोतरी होगी। ट्रांसपोर्ट महंगा होगा। माल ढुलाई और आवागमन मंहगा होगा। देश की इस निरंकुश भाजपा सरकार ने बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर देशवासियों की कमर तोड़ दी है। सहजेंद्र दीक्षित ने कहा कि प्रदेश सरकार घोटालों का पर्याय बन चुकी है। कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी, सुजीता कुमारी, मंजू मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रेम कुमार वर्मा, सुनील अवस्थी, शिव मोहन अवस्थी, मोहन चंद्र उप्रेती, देवेंद्र कुमार पंकज आदि थे।
विज्ञापन

उधर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित वर्मा, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रियाजुल्ला खां, मजदूर सभा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र कुमार आदि बैलगाड़ी में सवार होकर प्रमुख मार्गों से कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को वापस लेने, कानपुर में राजकीय संवासिनी गृह में नाबालिग बालिकाओं के साथ हुई घटना की न्यायिक जांच कराने, प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले मध्यम वर्गीय बच्चों की तीन महीने की फीस और बिजली बिल माफ करने की मांग की। इस दौरान इमरान रजा, अविनाश चौधरी, राजन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गोला में केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आठ कांग्रेसी गिरफ्तार
गोला गोकर्णनाथ। गुरुवार को कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को कई मुद्दों पर घेरा और इंदिरा पार्क के सामने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया। कोतवाली पुलिस ने आठ कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान भेज दिया है।
गुरुवार को कांग्रेस के युवा नेता शुभम अग्निहोत्री और विपुल गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेसियों का एक समूह इंदिरा पार्क के सामने धरने पर बैठ गया। कांग्रेसियों ने कहा कि जनता केंद्र और भाजपा सरकार की नीतियों, बयानबाजी से ऊब गई है। दूसरी ओर शिक्षक भर्ती, पशुधन घोटाले केंद्र सरकार की नाकामी बयां कर रहे हैं। दिन प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से जनता और किसान परेशान हैं। वहीं चीन भारतीय सीमा पर लगातार दबाव बना रहा है और केंद्र सरकार उसका जवाब नहीं दे पा रही है। धरने की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन समाप्त कराकर शुभम अग्निहोत्री, विपुल गुप्ता, दिलशाद खान, बालगोविंद वर्मा, अजीत जैन, मुश्ताक आदि आठ कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान भेज दिया। संवाद

--
डीजल मूल्य वृद्धि के बाद टेंपो चालकों ने बढ़ाया किराया
ममरी। डीजल के दाम बढ़ने के बाद यहां ऑटो वालों ने किराया बढ़ा दिया है, जिससे यहां रोज ही टेंपो चालकों और यात्रियों में झिकझिक होती है।
टेंपो से सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि अब तक महेशपुर, रोशननगर, हैदराबाद से गोला का किराया 10 रुपये और ममरी से गोला का किराया सात रुपये पड़ता था। अब टेंपो चालक गोला से ममरी का किराया 10 रुपये, महेशपुर, रोशननगर और हैदराबाद से गोला के लिए 15 रुपये ले रहे हैं। टेंपो चालकों ने इसे अपनी मजबूरी बताया है। उनका कहना है कि पुलिस और प्रशासन का चार पांच से अधिक सवारियां नहीं बैठाने का निर्देश है। साथ ही डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं, जिससे उनकी लागत नहीं निकल पा रही है। तभी उन्हें किराया बढ़ाना पड़ा है।

चार पहिया गाड़ी खींचते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद

चार पहिया गाड़ी खींचते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed