फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PET: Exam will be conducted at 16 centers

पीईटी : 16 केंद्रों पर कराई जाएगी परीक्षा

Sun, 22 Oct 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
PET: Exam will be conducted at 16 centers
लखीमपुर खीरी। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए सेंटर बनाने के साथ ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा के लिए करीब 16 केंद्र बनाए जाने हैं। पारदर्शिता बनी रहे, इसको लेकर अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

28 और 29 अक्तूबर को होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा को लेकर आगामी कल डीआईओएस कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन हो, इसको लेकर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार सेंटरों की निगरानी करते रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा भी सक्रिय रहेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें पहली पाली 10 से 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे होगी।
विज्ञापन


इन 16 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा
राजकीय इंटर कॉलेज, अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेंट डॉन बास्को इंटर कॉलेज, युवराज दत्त महाविद्यालय, गुरुनानक इंटर कॉलेज, अजमानी पब्लिक स्कूल राजगढ़, लखनऊ पब्लिक स्कूल, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, ला मटीना स्कूल, कृषक समाज इंटर कॉलेज फत्तेपुर, सीबी सिंह गौड़ मेमोरियल स्कूल, चिल्ड्रेन एकेडमी प्यारेपुर, पीके इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम-एसडीएम को बनाया गया सेक्टर मजिस्ट्रेट
पीईटी को लेकर इस बार डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर एडीएम सहित एसडीएम मोहम्मदी, एसडीएम गोला, एसडीएम धौरहरा, एसडीएम निघासन और मितौली को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्ति किया गया है। साथ ही पांच रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अलावा बीडीओ निघासन, बीडीओ धौरहरा, बीडीओ पसगवां और बीईओ धौरहरा शामिल हैं।

प्रत्येक पाली में शामिल होंगे 7224 परीक्षार्थी
शनिवार और रविवार को होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में प्रत्येक पाली में 7224 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के दो सेंटरों पर 500 से ज्यादा परीक्षार्थी हैं उन सेंटरों की निगरानी के लिए दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इनमें सेठ एमआर जयपुरिया के अलावा अजमानी पब्लिक स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed