फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Permanent helipads will be built in all blocks for emergency and VIP movement

Lakhimpur Kheri News: आपातकालीन व वीआईपी मूवमेंट के लिए सभी ब्लाॅकों में बनेंगे स्थायी हेलीपैड

Thu, 15 Jan 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Permanent helipads will be built in all blocks for emergency and VIP movement
स्थाई हेलीपैड के लिए तैयार किया गया ग्राफ। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। जिले के लिए अच्छी खबर है। अब हर विकास खंडों में एक-एक स्थायी हेलीपैड बनाया जाएगा, ताकि आपातकालीन स्थितियों व वीआईपी मूवमेंट में उनका उपयोग किया जा सके। शासन से निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। डीएम में सभी एसडीएम से स्थायी हेलीपैड बनाए जाने के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय पुलिस लाइन व पलिया में स्थाई हेलीपैड हैं। अब मितौली, पसगवां, मोहम्मदी, कुंभी-गोला, बांकेगंज, बेहजम, निघासन, धौरहरा, रमियाबेहड़, नकहा, ईसानगर, बिजुआ, फूलबेहड़ ब्लाक क्षेत्रों में स्थाई हेलीपैड बनाए जाने की तैयारी है। अब तक वीआइपी दौरों के समय अस्थायी हेलीपैड बनाए जाते हैं। इसमें समय व धन बर्बाद होता है लेकिन स्थायी बनने से समस्या का समाधान हो जाएगा। इसमें रुपयों की बर्बादी नहीं होगी। साल में पांच से सात वीआईपी मूवमेंट होते हैं। चुनाव के दौरान वीआईपी मूवमेंट की संख्या बहुत बढ़ी है। इनके लिए अस्थायी हेलीपैड बनाए जाते हैं, जिसके लाखों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्थायी हेलीपैड बनाए जाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

--------------
हेलीपैड के लिए रोड कनेक्टिविटी जरूरी
-ब्लाॅक क्षेत्रों में जहां भी हेलीपैड बनेगा, वह स्थान मुख्य मार्ग की कनेक्टिविटी में होना चाहिए। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने सभी एसडीएम से अनुरोध है कि वे लखीमपुर व पलिया ब्लॉक को छोड़कर अन्य ब्लॉक हेडक्वार्टर में खुले एरिया में कम से कम 0.25 हेक्टेयर ज़मीन दें। उस एरिया में चारों ओर ऊंचे पेड़ व बिजली के तार जैसी बाधाएं न हों। कहा कि रोड कनेक्टिविटी का विशेष ध्यान रखा जाए। डीएम ने हर ब्लॉक के लिए साइट सिलेक्शन के लिए पीडब्ल्यूडी के एई को नॉमिनेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
शासन ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

जिले में स्थाई हेलीपैड बनाए जाने के लिए दो दिन पहले शासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी, जिसमें जिला प्रशासन के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शासन ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराए, ताकि आगे का काम तेजी से कराया जा सके।


--------------

पलिया, लखीमपुर को छोड़कर सभी विकास खंडों में स्थाई हेलीपैड बनाए जाने हैं। एसडीएम के माध्यम से जमीन चिन्हित की जा रही हैं। हेलीपैड का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाना है।
-नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed