{"_id":"573330564f1c1b12339198e0","slug":"performed-by-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 11 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
विरोध व्यक्त किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मांगों का निस्तारण न होने पर नाराज, ज्ञापन भी दिया
लंबित मांगों का निस्तारण न होने से नाराज यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर लंबित मांगों का निस्तारण कराने की मांग की।
ज्ञापन में मांग की गई है कि लिपिक संवर्ग के अधिसंख्य लिपिकों का समायोजन हो, लंबित प्रोन्नति आदेश जारी किया जाए, आशुलिपिक एवं स्टोर कीपर की प्रथम से वरिष्ठता सूची जारी करते हुए अविलंब प्रोन्नति आदेश जारी किए जाएं, लिपिक संवर्ग के कर्मियों की एसीपी अन्य कर्मियों की भांति जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से की जाए। कर्मचारियों ने इसके सहित 11 बिंदुओं को निस्तारण कराने की मांग की है। कर्मचारियों ने बताया है कि आंदोलन के अगले चरण में 18 मई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन महानिदेशालय में किया जाएगा तथा वहां मंडलवार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 6 जुलाई से समस्त कार्यालयों के कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सैनी, जिलामंत्री धीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम मेेहरोत्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सैनी, संयुक्त मंत्री नरेश कुमार वर्मा गीतांजलि सहित तमाम लोग शामिल थे।