फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   perform

संत-महात्माओं का थाने पर प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2015 07:48 PM IST
मैगलगंज
मैगलगंज Updated Tue, 14 Jul 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
perform
सिद्धेश्वरी देवी मंदिर में आठ जुलाई की रात में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से असंतुष्ट संस्थाध्यक्ष मुनीशानंद मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए थाने पर पहुंचे और विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इनके समर्थन में भाजपा नेता सौरभ सिंह सोनू और भारतीय किसान यूनियन के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को साध्वी प्राची के आने की खबर से संस्थाध्यक्ष मुनीशानंद की अगुवाई में सुबह से ही मंदिर परिसर में लोगों का जमावड़ा लगने लगा था, लेकिन साध्वी का दौरा रद् होने की खबर मिलते ही लोगों में मायूसी छा गई। वहीं पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। संस्थाध्यक्ष मुनीशानंद सरस्वती, महंत राघवेंद्रानंद सरस्वती, भाजपा नेता सौरभ सिंह सोनू, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक अवध के मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान अपने सैंकड़ो समर्थकों एवं श्रद्धालुओं के साथ प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए थाने पर पहुंचे, जहां संस्थाध्यक्ष मुनीशानंद ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं डीएम को संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र उपाध्याय को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि विधायक सुनील भार्गव और एडीएम ने आरोपियों पर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया था। इसके बावजूद आज तक उन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में संस्थाध्यक्ष मुनीशानंद ने कार्रवाई न होने पर 22 जुलाई को सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई होती तो न होता प्रदर्शन
मैगलगंज। भाजपा नेता सौरभ सिंह सोनू ने कहा है कि यह लोकतंत्र की हत्या है। पुलिस समय रहते यदि संत-महात्माओं की बात सुनकर कार्रवाई कर देती, तो आंदोलन का कोई मतलब ही नहीं था। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की महिला नेता साध्वी प्राची का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह नहीं आ सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू 22 जुलाई को करेगा प्रदर्शन
मैगलगंज। भारतीय किसान यूनियन ने ऐलान किया है कि संत महात्माओं के आंदोलन को तेज करने के लिए वह 22 जुलाई को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला श्यामू एवं जिला महामंत्री उमेश चंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा हैै कि संत महात्माओं को स्थानीय पुलिस से न्याय नहीं मिल रहा है। इसी को लेकर 22 जुलाई को जिला मुख्यालय पर डीएम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे।

विहिप पदाधिकारी भी पहुंचे
मंगलवार को दोपहर बाद विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री संजय मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंदिर परिसर पहुुंचा और संत-महात्माओं से मुलाकात की। विभाग मंत्री ने कहा है कि एसपी से मिलकर पूर्ण कार्रवाई की मांग करेंगे। इस दल में श्यामनरेश सिंह, अर्चना वाजपेयी, बृजेश पांडेय, अशोक मिश्रा, पीयूष वाजपेयी, विवेक दीक्षित आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed