{"_id":"66df4f1a1ee3df80540fc7b4","slug":"people-who-came-to-get-their-aadhar-cards-made-created-a-ruckus-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-128692-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आधार कार्ड बनवाने पहुंचे लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आधार कार्ड बनवाने पहुंचे लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
संपूर्णानगर डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी भीड़। संवाद
संपूर्णानगर। डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महीनों से चक्कर लगाने के बाद भी उनके आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। सोमवार को भी कई लोग कार्ड बनवाने पहुंची, लेकिन मशीन खराब होने की बात सुनकर भड़क गए और हंगामा किया।
संपूर्णानगर डाकघर में सुबह छह बजे से ही टोकन लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई और नौ बजे तक यह लाइन बढ़ती गई। यहां मशीन खराब होने की बात कही गई, तब लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। क्षेत्र की धानवती ने बताया कि अगस्त का टोकन है, लेकिन दो माह से आधार कार्ड संशोधन नहीं हो पा रहा है।
सद्दाम ने बताया कि जब मशीन खराब है तो सूचना चस्पा करनी चाहिए।
राजेंद्र का कहना था कि कई बार चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं हो रहा है। इसी तरह थाना हजारा के कोठिया गोंदिया, शांतिनगर, कंबोजनगर, संपूर्णानगर, मुरारखेड़ा, माननगर, सुमेरनगर, खजुरिया समेत कई गांव के उपभोक्ता पहुंचे और आधार कार्ड न बनने पर डाकघर मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। 11 बजे बाजार पहुंचकर खजुरिया-संपूर्णानगर मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की तो पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क से हटाया। संपूर्णानगर डाकघर के पोस्टमास्टर राम बहादुर राणा ने बताया कि मशीन सही होते ही आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। एक दिन में 15 से 20 आधार कार्ड बनाने और संशोधन का काम होता है। सूचना चस्पा की गई होगी, लेकिन लोगों ने देखी नहीं होगी।