{"_id":"2d837d6e65393573aff1271e629e7e89","slug":"people-were-struck-by-a-strike-of-petrol-pumps-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों की हड़ताल से परेशान हुए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों की हड़ताल से परेशान हुए लोग
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 28 Jul 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में डीजल और पेट्रोल पर वैट की दरें फिक्स किए जाने के विरोध में यूपी पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद रहे। लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचे तो वहां कर्मचारियों ने हड़ताल का हवाला देते हुए पेट्रोल देने से मना कर दिया। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग अपने-अपने वाहन लेकर पेट्रोल पंपों के चक्कर काटते रहे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने सोमवार को प्रदेश सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए हड़ताल का ऐलान किया था। उनका कहना था कि डीजल-पेट्रोल पर वैट की दरें फिक्स होने का सबसे ज्यादा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा और दाम कम होने का लाभ भी उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा। वहीं एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्णय के खिलाफ यह सांकेतिक हड़ताल थी। दोपहर बाद पंपों पर डीजल-पेट्रोल की बिक्री शुरू कर दी गई।
पेट्रोल पंप बंदी रही बेअसर
गोला गोकर्णनाथ। पूर्व घोषित पेट्रोल पंप बंदी यहां बेअसर साबित हुई। पेट्रोल पंपों पर बंदी का कोई असर यहां देखने को नहीं मिला। यहां सुबह से डीजल और पेट्रोल की बिक्री धड़ल्ले से होती रही।