फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People suffering due to severe heat in Lakhimpur Kheri

तराई में मौसम के तेवर तल्ख: आसमान से बरसी आग, भीषण गर्मी से लोग बेहाल; अगले तीन दिनों में बारिश-आंधी के आसार

Mon, 22 May 2023 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 May 2023 06:29 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर गर्म लू के थपेड़े लोगों को झेलने पड़े।

विज्ञापन
People suffering due to severe heat in Lakhimpur Kheri
भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई में मौसम के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। लखीमपुर खीरी में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। सुबह से ही सूरज की तपिश शुरू हो जाती है। दोपहरी में तो ऐसा लगता है मानो आसमान से आग बरस रही है। ऊपर से गर्म हवा लोगों का शरीर झुलसा रहा है। भीषण गर्मी के कारण बच्चों में डायरिया और बुखार जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं।

विज्ञापन


सोमवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन भर गर्म लू के थपेड़े लोगों को झेलने पड़े। तेज धूप और भीषण गर्मी से अधिकतर लोग घरों या दफ्तरों में ही रहे। जिन्हें बहुत जरूरी काम था, वही बाहर निकले। वे भी धूप से बचाव के लिए सिर पर गमछा डालकर या कैप लगाकर और धूप का चश्मा लगाकर निकले। 

विज्ञापन

तीन दिनों में आंधी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के पूर्व निदेशक और मौसम विज्ञानी जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दो तीन दिनों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है लेकिन बारिश के बाद एक बार फिर तेज धूप और तेज गर्मी होगी। बारिश इस बार देर से शुरू होगी। जून माह में गर्मी अपने चरम पर होगी। इस साल तराई में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हीट वेव के कारण बढ़ रही बीमारियां

तेज धूप फील्ड वर्क करने वालों, मजदूरों, रिक्शा चालकों पर काफी भारी पड़ रही है। लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं बच्चों में डायरिया, मलेरिया, बुखार और पेट संबंधी बीमारियां हो रही हैं। जिला अस्पताल में पीड़ित बच्चों की आमद दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरएस मधौरिया ने मौसम के तल्ख तेवरों के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि ऐसे मौसम में खानपान में खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

ऐसे करें हीट वेव से बचाव

  • खूब पानी पीकर बाहर निकलें, थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।
  • शरीर को पूरी तरह ढक कर निकलें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
  • थोड़ी-थोड़ी देर में साफ पानी से आंखों को धोते रहें।
  • बासी खाना और तली भुनी और अधिक मसाले वाली चीजों को खाने से परहेज करें।
  • धूप में कम से कम बाहर निकलें।
  • मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी का ज्यादा इस्तेमाल करें।

बिजली कटौती से छूटे पसीने 

एक तो भीषण गर्मी ऊपर से बिजली का संकट से लोग दोहरी मार झेल रहे हैं। रविवार रात सलेमपुर कोन सहित शहर के कई मोहल्लों में रात भर बिजली गायब रही। इससे लोग बेहाल हो गए। सलेमपुर कोन में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से रात करीब 10 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बार सुबह करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने से छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed