{"_id":"6182c94d78b047559478ea04","slug":"people-shop-with-enthusiasm-and-enthusiasm-on-diwali-lakhimpur-news-bly4650185182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर उमंग और उत्साह के साथ लोगों ने की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर उमंग और उत्साह के साथ लोगों ने की खरीदारी
विज्ञापन
दिवाली पूजन के लिए दीये खरीदते लोग।
खूब बिकी सजावट की सामग्री, बिजली की झालरें समेत खीलें, चूरा और शकर से बने खेल-खिलौने
गोला गोकर्णनाथ। प्रकाश सुख समृद्धि और उल्लास के इस त्योहार पर नगर का बाजार समारोह की तरह सजा रहा। देर रात तक बाजार ग्राहकों की भीड़ और चकाचौंध से गुलजार रहा।
दीपावली पर खासकर तीर्थ बाजार की रंगत देखते ही बन रही थी। बिजली की लाइट और सजावट का सामान, पूजन सामग्री की सजी दुकानों से तीर्थ बाजार की शोभा देखते ही बन रही है। लोगों ने पूजन सामग्री, खाद्य सामग्री, मिट्टी के दीये, लइया, चुरा भुरकी की जमकर खरीदारी की। कोरोना महामारी के भीषण आपदा काल के बाद दीपावली पर खरीददारी कर रहे लोगों में उत्साह और उमंग देखने को मिली।
बांकेगंज। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो सालों से जहां त्योहारों पर चहल-पहल गायब हो गई थी, वहीं संक्रमण कम होते ही इस साल दिवाली पर बाजार में खूब रौनक रही।
विज्ञापन
कस्बा से सटे आसपास के गांव के लोग बुधवार सुबह से ही बाजार में खरीददारी करने के लिए आ गए। जहां लोगों ने दीये, मोमबत्ती, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, सजावट की सामग्री, बिजली की झालरें समेत खीलें, चूरा और शकर से बने खेल-खिलौनों की खरीददारी की। दुकानदारों ने बताया कि पिछले सालों की अपेक्षा इस साल दिवाली पर उनका कारोबार काफी बढ़िया है।
संपूर्णानगर। दीपावली को लेकर बाजार में खासी भीड़ रही। सर्राफा, आतिशबाजी, मिठाइयों के अलावा लइया, चूरा व दीया आदि की दुकानों पर भीड़ दिखी। सराफा की दुकानों के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उधर, संपूर्णानगर के अलावा खजुरिया, बमनगर, सुमेरनगर, विशेनपुरी आदि बाजारों में भी काफी उल्लास देखा गया।
तिकुनिया बाजार में उमडे़ नेपाली, जमकर हुई बिक्री
तिकुनिया। तिकुनिया मंडी में नेपाल का मार्ग खुल जाने से नेपाली नागरिकों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। इस बार दीपावली के चलते नेपाली नागरिकों का हुजूम तिकुनिया बाजार में उमड़ पड़ा। जिससे बाजार में खासी रौनक रही। लोगों ने मीठा, कपड़ा और जरूरी सामान की जमकर खरीदारी की। संवाद