फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People's anger erupted over power cut, XEN gheraoed

बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, एक्सईएन का घेराव किया

Sun, 04 Jul 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
People's anger erupted over power cut, XEN gheraoed
समस्या समाधान परिवार के आह्वान पर हाइडिल जाकर कार्यालय में दिया धरना
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। बिजली कटौती झेल रहे लोगों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने समस्या समाधान परिवार के आह्वान पर हाइडिल कार्यालय जाकर धरना दिया और एक्सईएन का घेराव किया। विभागीय अधिकारियों ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
समस्या समाधान परिवार संचालक रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में तमाम महिला-पुरुषों ने शनिवार को लखीमपुर रोड स्थित एक्सईएन ऑफिस पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने अघोषित बिजली कटौती, विद्युत कर्मियों पर धन उगाही, बिजली बिलों में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं से बदसलूकी के आरोप लगाए। साथ ही हालात नहीं सुधरने पर 17 जुलाई को सदर चौराहे पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस पर अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया। इस दौारन शशि गुप्ता, सुनीता सिंह, श्वेता, नरेंद्र कौर वालिया, आशीष अवस्थी, श्याम मुरारी गुप्ता, चंद्रप्रकाश, जुनैद इराकी, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक हफ्ते से बिजली न आने से पेयजल संकट गहराया
बग्घून। क्षेत्र में करीब एक हफ्ते से बिजली नहीं आ रही। किसान धान की फसल सूखने के कारण परेशान है। चौबीस घंटे में मुश्किल से चार-पांच घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। इससे कई जगह पेयजल का संकट गहराने लगा है। बिजली कटौती की समस्या बस्तौली, कमलापुर, रजबापुर, चंदनापुर, मगदापुर ,भोगियापुर, पीरपुर, बग्घून, बंजरिया आदि गांवों में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी क्षेत्र में भी दो सप्ताह हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान
मोहम्मदी। पिछले दो सप्ताह से बढ़ती गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। पिपरिया धनी गांव के किशोर सिंह, वीरपाल सिंह, सौरभ कनौजिया, दीपक सक्सेना, विकास सिंह ने बताया कि पिपरिया धनी, पोखनापुर, हिम्मतपुर, झखरा, दयानत पुर आदि गांवों में धान की रोपाई के लिए पानी की अत्यंत आवश्यकता है। पिपरिया धनी में ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बंद है। जेई सर्वेश सिंह ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति की जा रही है। संवाद
निघासन क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या
निघासन। क्षेत्र के लालपुर, छेदुई पतिया, बम्हनपुर, बंगलहा, बैलहा आदि गांवों में दो दिनों से लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ता परेशान है। रमेश, रामसरन, जगदीश, मनोहर, सुरेश आदि ने बताया कि भले ही बारिश शुरू हो गई हो, लेकिन गर्मी कम नहीं हुई है। वोल्टेज कम आने से पंखा आदि नहीं चल रहे हैं। जेई राजेश ने बताया कि लो वोल्टेज से शीघ्र ही लोगों को निजात मिल जाएगी। संवाद

बिजली की समस्या दूर करने के लिए पैदल मार्च निकाला
संपूर्णानगर। अघोषित बिजली कटौती से परेशान इलाके के ग्रामीणों ने शनिवार को पीआईसी ग्राउंड में एकत्र होकर विद्युत उपकेंद्र तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। जेई नागेंद्र कुमार ने बताया कि वह पलिया में हैं। कुछ दिनों से खपत बढ़ी चल रही है, जिस कारण कहीं-कहीं दिक्कत आ रही है, जिसे वह दूर करा रहे हैं। अभी 33 केवीए की लाइन में फाल्ट है, जिसकी वजह से शटडाउन लिया गया है। थोड़ी देर में सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed