{"_id":"5f2d92b48ebc3eaae1201bdd","slug":"people-raging-protesting-against-objectionable-comments-on-social-media-lakhimpur-news-bly415491588","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के
विज्ञापन
मोहम्मदी में रामलीला गेट पर जाम लगाते लोग
- फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। फेसबुक पर देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हिंदु संगठनों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लखीमपुर-मोहम्मदी हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी और रासुका लगाए जाने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी माने तब जाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
पांच अगस्त को एक समुदाय के कुछ लोगों ने देवी-देवताओं पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर छह अगस्त को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंच कर चार लोगों को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जानकारी मिलते ही आरोपी भूमिगत हो गए। शुक्रवार दोपहर 12 बजे काफी संख्या में ग्रामीण और हिंदु संगठनों से जुड़े लोगों ने मोहम्मदी- लखीमपुर स्टेट हाईवे पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम स्वाति शुक्ला, सीओ प्रदीप यादव और प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अडे़ रहे। इस संबंध मे डीएम शैैलेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी गई। बाद में अधिकारियों के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग शांत हुए और जाम खत्म हुआ। इधर जाम लगने से हाईवे पर दोनों तरफ दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि माहौल खराब करने वाले किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
एसडीएम स्वाति शुक्ला और सीओ प्रदीप यादव ने बताया कि संवेदनशील मोहल्लों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। माहौल खराब करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।