फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People protested over power cuts amid scorching heat in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से मचा हाहाकार, व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sun, 16 Jun 2024 12:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jun 2024 12:02 PM IST
सार

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। रात के समय अंधाधुंध कटौती से लोगों की की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में गुस्सा काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
People protested over power cuts amid scorching heat in Lakhimpur kheri
संसारपुर में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विज्ञान विभाग ने भीषण गर्मी के बीच लू को लेकर लखीमपुर खीरी जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को चिलचिलाती धूप के बीच तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम 31 डिग्री जा पहुंचा। भीषण गर्मी में लोग बेहाल हैं। ऐसी स्थिति में बिजली कटौती को लेकर जिले के कई कस्बों में हाहाकार मचा है। 

विज्ञापन


संसारपुर में तार बदलने के नाम पर लगातार चार दिनों से बिजली संकट बना है। पूरे दिन की जा रही विद्युत कटौती से व्यापारियों का रविवार सुबह गुस्सा भड़क गया और उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिन में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति की मांग की है। इसी तरह मितौली क्षेत्र में भी कई दिनों से बिजली संकट बना है।
विज्ञापन


फसलों की सिंचाई भी प्रभावित
ग्रामीण क्षेत्र में कटौती होने से लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है तो वहीं फसलों की सिंचाई भी प्रभावित होती है। शनिवार को शहर में कई जगह तार टूटने से कई घंटे बिजली प्रभावित रही है। नई बस्ती बिजली घर क्षेत्र के राजाजीपुरम में पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गया। दोपहर करीब दो घंटे बिजली बाधित रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात कांशीराम कॉलोनी, काशीनगर, बहादुरनगर, महाराजनगर प्यारेपुर, नौरंगाबाद, शाहपुरा कोठी आदि मोहल्लों में पूरी रात बिजली कटौती का खेल होता रहा। वहीं मेला मैदान, अर्जुनपुरवा, गढ़ी मिदनियां, छाउछ आदि मोहल्लों में शुक्र वार रात और शनिवार दिन में कई बार कटौती होने से उपभोक्ता काफी परेशान हो रहे हैं।

46 डिग्री के पार पहुंच सकता है तापमान 
जिलेवासी भीषण गर्मी से बेहाल हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार पहुंच चुका है। न्यूनतम मापमान भी लगातार बढ़ रहा है, जो 31 डिग्री के पार हो गया। आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार होने के आशंका है, जो वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। दो दिन जिले में और भीषण गर्मी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed