{"_id":"6775871c9c225e32a507dd17","slug":"people-of-the-district-drank-liquor-worth-three-crores-to-welcome-the-new-year-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-136343-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नए वर्ष के स्वागत में तीन करोड़ की शराब पी गए जिले के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नए वर्ष के स्वागत में तीन करोड़ की शराब पी गए जिले के लोग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 2024 की विदाई और नए वर्ष 2025 के स्वागत में जिले के लोग एक दिन में तीन करोड़ से अधिक कीमत की शराब गटक गए।
साल की आखिरी रात को लोगों ने खूब जश्न मनाया। जिले में जगह-जगह पार्टियां देखने को मिलीं। जैसे ही घड़ी की सुई रात 12 बजे पहुंची वैसे ही हैप्पी न्यू इयर का शोर गूंज उठा।
पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत पर हर वर्ष शराब की काफी खपत होती है। वर्ष 2025 के स्वागत में 31 दिसंबर 2024 की रात जिले के लोग 103200 लीटर शराब पी गए। जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि 75 हजार लीटर देसी, 13200 लीटर अंग्रेजी और 15000 लीटर बीयर की बिक्री हुई है।
वैसे तो शराब की दुकानें 10 बजे तक खुलती हैं, लेकिन इस खास दिन रात 11 बजे तक शराब की दुकानों को खोला गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सामान्य दिनों में 1.25 से 1.30 करोड़ तक शराब की बिक्री होती हैं, लेकिन 31 दिसंबर को तीन करोड़ से अधिक की शराब बिक्री हुई है।