{"_id":"667115fff95f7192840ac32c","slug":"people-lost-their-sleep-due-to-power-cuts-in-scorching-heat-in-lakhimpur-kheri-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उड़ी लोगों की नींद, आधी रात उपकेंद्र पर पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उड़ी लोगों की नींद, आधी रात उपकेंद्र पर पहुंचे ग्रामीण
Tue, 18 Jun 2024 10:37 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:37 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। संपूर्णानगर में सोमवार रात बिजली कटौती होने से लोगों की नींद उड़ गई। कई ग्रामीण रात में ही बिजलीघर पहुंच गए, लेकिन वहां जेई नहीं मिले।
विज्ञापन
बिजलीघर पर पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर में रविवार रातभर लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। सोमवार रात भी बिजली के बार-बार आने जाने से परेशान कई ग्रामीण संपूर्णानगर बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे तो जेई वहां नहीं मिले। दो घंटे बैठने के बाद ग्रामीण वापस चले गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर संपूर्णानगर कस्बे के दुर्गा मंदिर के पास जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया है। जिससे कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई शैलेंद्र कुमार कभी संपूर्णानगर उपकेंद्र में नहीं बैठते हैं। जर्जर तार बदलने को लेकर कई बार ज्ञापन दिया, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बिजली जाने के बाद बीएसएनएल नंबर बंद मिलते हैं, जिससे कोई जानकारी नहीं मिल पाती है। रातभर बिजली की आंख मिचौली से परेशान होने के बाद सुबह छह बजे जर्जर तार गिरने से कस्बे की बिजली गुल हो गई। फिलहाल विद्युत निगम के कर्मचारी लाइन जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन