फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   people are struggling from water flow of sharda river on road

रास्तों पर बह रहा शारदा नदी का पानी, लोगों को दिक्कतें

Mon, 05 Oct 2020 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
people are struggling from water flow of sharda river on road
पलिया के बोझवा ठोकर नंबर एक से जान जोखिम में डालकर चारा लेकर आते ग्रामीण। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। शारदा नदी का जलस्तर हालांकि खतरे के निशान से काफी कम है लेकिन हल्का सा जलस्तर बढ़ते ही निचले इलाकों के रास्तों पर शारदा नदी का पानी चलने लगता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। इसी में बोझवा ठोकर नंबर एक तथा इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर पानी भरा होने से लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीते कई दिनों से शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। कुछ दिन पहले हल्का जलस्तर बढ़ा था। जिसके कारण निचले इलाके के रास्तों पर पानी भर गया है। बोझवा के ठोकर नंबर एक के पार ग्रामीणों की खेतिहर जमीनें हैं जिसमें से वह मवेशियों के चारा आदि लाते हैं। लेकिन रास्ते पर पानी भरा होने के कारण वह जान जोखिम में डालकर चारा लाने को विवश हैं। वहीं इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर पानी भरा होने से ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद मझौरा तक पहुंच रहे हैं। इन दोनों मार्गों से पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दो से तीन फिट तक पानी भरा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed