फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Peon asked for bribe to get medical certificate made

मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए चपरासी ने मांगी घूस

Sat, 10 Sep 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Peon asked for bribe to get medical certificate made
गोला कोतवाली में सीएचसी के सफाई कर्मी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देने आईं आशा वर्कर।
आशा कार्यकर्ता के विरोध करने पर चपरासी ने जड़ा थप्पड़
विज्ञापन

सीएचसी में तैनात चपरासी के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर
गोला गोकर्णनाथ। सीएचसी में मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने गए एक युवक से चपरासी ने दो हजार रुपये घूस मांगी। गरीबी का हवाला देकर असमर्थता जताने और साथ आई आशा वर्कर के विरोध करने पर चपरासी ने आशा वर्कर को थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साईं आशा कार्यकर्ताओं ने चपरासी के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी अनुज कुमार की पत्नी सुनीता देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह सीएचसी पर आशा के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह अपने मरीज को लेकर अल्ट्रासाउंड कराने सीएचसी गई थीं। तभी उसके पुत्र का मित्र राजा अपना मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आया, जिसे लेकर वह अस्पताल में तैनात चपरासी गीताराम के पास गईं।
विज्ञापन

गीताराम ने मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की एवज में राजा से दो हजार रुपये मांगे। राजा ने गरीबी का हवाला देते हुए इतने रुपये देने में असमर्थता जताई। राजा ने अपने पिता को फोन करके एक हजार रुपये मंगवाए, जब वह रुपये लेकर गईं तो चपरासी ने उसे धक्का देकर भगा दिया। मामले की सूचना पर पहुंचे उसके पति के साथ भी मारपीट की। उसे थप्पड़ और मुक्के जड़ दिए। पीड़िता और उसकी साथी आशा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारी डॉ. गणेश ने बताया कि मामला कहासुनी का है। दोनों पक्षों को सुनकर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है, यदि तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed