फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PCV stock out, innocent returning without vaccination

लखीमपुर खीरी: पीसीवी का स्टाक खत्म, बिना टीकाकरण लौट रहे मासूम

Mon, 20 Feb 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 20 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
PCV stock out, innocent returning without vaccination
नगरीय स्वास्थ केंद्र नौरगांबाद में टीकाकरण करती स्वास्थ कर्मी
लखीमपुर खीरी। जिले में पीसीवी (न्यूमोकोकल संयुग्म वैक्सीन) वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। इससे बच्चों को निमोनिया से सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन नहीं लग पा रही है। ऐसे में मासूम बिना टीकाकरण कराएं ही केंद्र से वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में टीकाकरण से छूटे बच्चों का वैक्सीनेशन कराने के लिए जिले में विशेष अभियान चल रहा है। इसका पहला पखवाड़ा नौ से 20 जनवरी तक चला और अब 13 से 24 फरवरी तक दूसर चरण चल रहा है। मगर, जिले में पीसीवी वैक्सीन न होने से बच्चों को निमोनिया रोग से सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कवच नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि इस अभियान में 11 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए जन्म से पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि पीसीवी को छोड़कर जिले में अन्य सभी वैक्सीन उपलब्ध है। पीसीवी का एक टीका जन्म के डेढ़ माह बाद, दूसरा टीका साढ़े तीन माह और फिर तीसरा टीका नौ माह पर लगाया जाता है, लेकिन वैक्सीन के अभाव में महिला अस्पताल से लेकर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच रही माताएं बिना वैक्सीनेशन कराए ही घर वापस लौट जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिनती की मिल रहीं वायल
पीसीवी वैक्सीन का प्रदेश मुख्यालय पर भी अकाल है। ऐसे में वैक्सीन आने पर जिले को गिनती की वायल ही मिल पा रही हैं। जबकि जिले में 0 से लेकर नौ माह तक के बच्चों की संख्या करीब एक लाख है। ऐसे में तमाम बच्चे ऐसे हैं, जिनको न तो डेढ़ माह पर ही निमोनिया का टीका लग सका और न ही साढ़े तीन माह पर। विभागीय लोगों की मानें तो यदि इसी तरह कमी रही तो सभी बच्चों को वैक्सीन का लगना नामुमकिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed