{"_id":"5766dad34f1c1bd37411b8b3","slug":"patients-will-luknia-june-23-free-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौखनिया के मरीजों को मिलेगा 23 जून को नि:शुल्क इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौखनिया के मरीजों को मिलेगा 23 जून को नि:शुल्क इलाज
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा (खीरी)।
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation
- फोटो : Youtube Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन लगाएगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम गांव लौखनिया में 23 जून दिन गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। लखीमपुर ढखेरवा रोड पर नहर के पश्चिम स्थित लौखनिया सहित 15 गांवों के लोगों को समय से आज भी इलाज नहीं मिल पाता।
रमियाबेहड़ विकास खंड के गांव लौखनिया जो जटपुरवा ग्राम पंचायत का मजरा गांव है। यह गांव नहर के पश्चिम नहर पटरी के किनारे बाढ़ का इलाका कहा जाता है। इसके आसपास के गांव सिरसी, नकहिया, सोहरिया, बेहननपुरवा, महादेव, गोडिय़ाना, भूलनपुर, समाधी, रायपुर, भगहरिपुरवा, निवियापुरवा, कैलाशनगर, जो बंधा किनारे बसे हैं। इन गांवों में अब तक कोई मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की हालत यह है कि बीमार होने पर यहां के लोगों को इलाज के लिए 15 किलोमीटर दूर रमियाबेहड़ सीएचसी अथवा 20 किलोमीटर दूर तहसील निघासन जाना पड़ता है।
लैब और मोबाइल वैन के साथ पहुंचेगी टीम
अमर उजाला फाउंडेशन की टीम मरीजों की जांच के लिए अपनी लैब और मोबाइल वैन के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मौजूद रहेगी। लोगों को परीक्षण के साथ नि:शुल्क जांच और दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।