{"_id":"68b4864cd0b27957f90d26ee","slug":"patients-are-troubled-as-there-is-no-doctor-and-no-test-is-done-anywhere-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-154582-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चिकित्सक नहीं तो कहीं जांच न होने से परेशान हुए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चिकित्सक नहीं तो कहीं जांच न होने से परेशान हुए मरीज
Sun, 31 Aug 2025 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
भीरा पीएचसी में जलभराव। संवाद
लखीमपुर खीरी। बीमार होने पर लोगों को जिला अस्पताल के चक्कर न लगाने पड़े। इसके लिए जिले के नगरीय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जाता है। हालांकि दूसरों का इलाज करने वाला आरोग्य मेला खुद ही बीमार हो गया है। कहीं चिकित्सक मौके पर नहीं मिले, तो कई पीएचसी में जांच की सुविधा न होने से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं कई पीएचसी पर जलभराव की वजह से मरीजों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नौरंगाबाद नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में 12 बजे तक करीब नौ मरीज इलाज के लिए पहुंचे। हालांकि यहां चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। उनकी जगह पर फार्मासिस्ट ही मरीजों को दवा लिखते हुए नजर आया। पता करने पर बताया गया कि डॉक्टर अजय कुमार अवकाश पर हैं। वहीं जांच न होने की वजह से मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। यही हाल गौटेय्याबाग केंद्र का रहा। यहां पर भी जांच की सुविधा न होने से मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी की शरण लेनी पड़ी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जन आरोग्य मेला में सीबीसी जांच की सुविधा नहीं
पसगवां। जंगबहादुरगंज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेला में सीबीसी, केएफटी और एलएफटी की सुविधा नहीं है। मेले में संविदा स्टाफ नर्स अनुपस्थित रहीं। मरीजों को एलोपैथिक व आयुर्वेद चिकित्सक की सुविधा नहीं मिली। होम्योपैथिक चिकित्सक, एलोपैथिक फार्मासिस्ट, एलए की मदद से स्वास्थ्य मेला संचालित किया गया। जांच सामग्री उपलब्ध न होने से मशीन से सीबीसी जांच नहीं हो सकी। मलेरिया, हीमोग्लोबिन, क्षय रोग की जांच हो पाई। हैंडपंप में बदबूदार पानी आने, वाटर कूलर खराब होने से मरीजों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी न होने से परिसर में गंदगी रही। दिन में मच्छरों का प्रकोप रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जांच की सुविधा नहीं, जाना पड़ता है सीएचसी
मोहम्मदी। पीएचसी राजापुर बैनी में आयोजित मेला में 62 मरीज देखे गए। इसमें बुखार, खांसी, जुकाम, एलर्जी व बदन दर्द के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जांच की कोई सुविधा न होने से मरीजों को मोहम्मदी सीएचसी जाना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो माह से स्टाफ नर्स नहीं तैनात
सम्पूर्णानगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जुलाई से स्टाफ नर्स के स्थानांतरण के बाद कोई तैनाती नही हुई। इससे डिलीवरी व जन्म प्रमाण ऑनलाइन कराने में स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पीएचसी में जलभराव, मरीजों को निकलने में हुई परेशानी
बिजुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीरा में रास्ते व केन्द्र के चारों तरफ जलभराव की वजह से मरीजों को निकलने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। वहीं तैनात डाॅ. ओवैश अहमद के आवास की हालत जर्जर मिली। जहां छत से पानी टपक रहा है। इसी तरह पीएचसी मूडासवारान में जलभराव की वजह से मरीजों को दिक्कत हुई। पड़रिया तुला पीएचसी में सड़क ऊंची होने के कारण जलभराव व मैदान में गंदगी की वजह से मच्छरों के पनपने का खतरा बना हुआ।