फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pasgwan case: Video of misbehavior with SP candidate in the block premises also surfaced

पसगवां कांडः ब्लॉक परिसर में सपा प्रत्याशी से बदसलूकी का वीडियो भी आया सामने

Wed, 14 Jul 2021 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pasgwan case: Video of misbehavior with SP candidate in the block premises also surfaced
ग्रे हाफ शर्ट और नीली पैंट पहना युवक वीडियो में बदसलूकी करते दिखा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पसगवां कांड में जहां आठ जुलाई को ब्लॉक परिसर के बाहर महिला प्रत्याशी की साड़ी खींचने का वीडियो सामने आया था, वहीं मंगलवार को उसी दिन का ब्लॉक परिसर का एक विडियो सामने आया, जिसमें आरओ कक्ष के बाहर सपा प्रत्याशी से बदसलूकी होती दिखाई दी।

वायरल वीडियो में सामने आया कि गेट पर भाजपा सांसद रेखा वर्मा के साथ खड़े लोग सपा प्रत्याशी के साथ परिसर में गए क्रांति सिंह को बाहर निकालने की मांग कर रहे थे, एसओ द्वारा रोकने पर भी वह नहीं माने और जबरन अंदर दाखिल हो गए। वीडियो में जहां सपा नेता क्रांति सिंह प्रत्याशी का बचाव करते दिखे, वहीं कुछ लोग महिला प्रत्याशी पर अचानक टूट पड़े, जिसमें ग्रे कलर की हाफ शर्ट पहने युवक ने सपा प्रत्याशी को जबरन पकड़कर उसे गिरा दिया और बदसलूकी। इस दौरान महिला प्रत्याशी के साथ मौजूद दो लोगों ने किसी तरह पुलिस की मदद से उसे बचाया। आरोपी इतने पर भी नहीं रुका महिला के गिर जाने के बाद वह फिर हमलावर हो गया। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर एफआईर में नाम बढ़ाकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

वहीं मामले में तत्कालीन एसओ आदर्श कुमार से उस दिन की घटना के बाबत जानकारी की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि उस दिन की वह सब घटना भूल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed