फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Participants of competitions held in Dudhwa were honored

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में हुईं प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी किए गए सम्मानित

Fri, 06 Jun 2025 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Participants of competitions held in Dudhwa were honored
दुधवा में विजेता रही टीम को सम्मानित करते वार्डेन। स्रोत दुधवा
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर में पर्यावरण दिवस पर स्कूली बच्चों व अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं थीं। इसमें उत्कृष्ट स्थान पाने वाले बच्चों के साथ ही अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पर्यटन परिसर में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में इंडियन एकेडमी स्कूल की प्रभजोत कौर ने प्रथम स्थान पाया है। गोल्डन फ्लाॅवर स्कूल की परनीत कौर दूसरे स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में गोल्डन फ्लाॅवर स्कूल की रिद्धि विश्वकर्मा व अलीमा रहमानी ने प्रथम व छाजूराम केन ग्रोवर्स भीरा की सोभी व सना ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

लंबी कूद छात्र वर्ग में गोल्डन फ्लाॅवर स्कूल के देवांश शुक्ला प्रथम व छाजूराम केन ग्रोवर्स भीरा के आदिल अली दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद छात्रा वर्ग में गोल्डन फ्लाॅवर स्कूल की पवनदीप कौर ने पहला व छाजूराम भीरा की राधिका मौर्या ने दूसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में छाजूराम भीरा के अभिषेक कुमार पहले स्थान पर रहे, जबकि दि नेचर सोसाइटी के अमर कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में गोल्डन फ्लाॅवर स्कूल की पवनदीप कौर ने प्रथम व स्मृति पब्लिक स्कूल भीरा की शुभदीप ने द्वितीय स्थान पाया। खजाने की खोज में स्मृति पब्लिक स्कूल की आरुषि व आयुष ने प्रथम व गोल्डन फ्लाॅवर स्कूल के मो. आयान व सदफ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अन्य प्रतियोगिताओं में भी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया। अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच भी दौड़ व वालीबाॅल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिनमें विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दुधवा वार्डेन महावीर सिंह द्वारा सभी को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान पर्यटन रेंजर प्रशांत कुमार प्रियदर्शी, दीपक कुमार पांडेय, नवीन दिवाकर, रितेश पटेल, क्षेत्रपाल सिंह, स्टेनो रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed