फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Participants display talent in folklore singing

लोकगीत गायन में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 25 Aug 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Fri, 25 Aug 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Participants display talent in folklore singing
सांस्कृतिक सप्ताह - फोटो : अमर उजाला
भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह में हुए कार्यक्रम 
विज्ञापन

 भारत विकास परिषद के सांस्कृतिक सप्ताह के तीसरे दिन पर वन्देमातरम और लोकगीत गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागियों ने लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य पेश कर अपनी अभिनय और संगीत प्रतिभा का परिचय देकर लोगों को चकित कर दिया।  

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई और विशिष्ट अतिथि डॉ. उमापति मिश्र ने अध्यक्ष मोतीसागर बसैया, संरक्षक ओपी श्रीवास्तव, सप्ताह प्रभारी अनिल शुक्ला, सप्ताह संयोजक मानवेंद्र सिंह ‘संजय’ महिला संयोजिका अंजू साहनी, प्रांतीय संयोजक शरद गुप्त के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निशि गुप्ता, किरन अग्रवाल, किरन गुप्ता ने वंदेमातरम गीत पेश किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कवि फारूक सरल और ओमकार नाथ दुबे शामिल रहे। वंदेमातरम में अजमानी पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम, महेंद्र शिक्षण सदन इंटर कालेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक अंकतालिका की समीक्षा परम वर्मा ने की। पुरस्कारों की घोषणा शरद गुप्त ने की। परिषद के सदस्य घनश्याम शर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, रमेश वर्मा, परम वर्मा, ज्ञानेन्द्र सक्सेना, हरि प्रकाश त्रिपाठी ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में छोटेलाल, राजेन्द्र प्रसाद रस्तोगी, शाखा प्रभारी रमेश वर्मा, विनोद तोलानी, सुरेश चंद्र गुप्ता, संजय सिंह, अखिलेश सिंह, विपुल सेठ आदि सदस्यों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed