{"_id":"5880b9ff4f1c1b4216efe02d","slug":"parliamentary-democracy-is-the-basis-of-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संसदीय लोकतंत्र का आधार है चुनाव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘संसदीय लोकतंत्र का आधार है चुनाव’
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता जागरुकता अभियान समिति ने प्रश्नमंच से युवा मतदाताओं को किया जागरुक
भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता अभियान समिति ने महाविद्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया। इस मौके पर छात्राओं को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय परिसर में एक प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक द्वारा पूछे गए प्रश्नों के साथ हुआ।
प्रश्नमंच में डॉ. पुुष्पा मलिक, युवराजदत्त महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्वाध्यक्ष डॉ. एससी मिश्र और आशीष शुक्ला ने विविध प्रश्न पूछे। फरहीन बानो, कीर्ति महेंद्रा, मनीषा यादव, गुड़िया देवी, शालू पाठक, अनामिका तिवारी, रीता देवी, मधु प्रजापति, शालिनी शुक्ला, तंजीम बानो, कृति अवस्थी, गुलफ्शां, रेनू सैनी, प्रियंका वर्मा और प्रियंका ने उत्तर दिए। इन सभी छात्राओं को अध्यक्ष और अतिथियों ने पुरस्कार दिए।
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. निरुपमा अशोक ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मीडिया की भूमिका पर बल देते हुए युवा मतदाता जागरुकता अभियान को आवश्यक बताया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त टीएन शेषन के चुनाव प्रणाली में किए गए साहसिक निर्णयों और सुधारों की सराहना की। डॉ. एससी मिश्र ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र का आधार चुनाव है। निर्वाचन आयोग ही राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, संसद और राज्य विधानमंडल का चुनाव कराता है। उन्होंने मतदान में छात्राओं को शतप्रतिशत भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। आशीष शुक्ला ने पॉवर प्वांइट प्रजेंटेशन के माध्यम से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को ज्ञानवर्द्धक और रोचक बनाया। कार्यक्रम में डॉ. बीना रानी गुप्ता, डॉ. गीता शुक्ला, अर्चना सिंह, रीता सिंह आदि मौजूद रहीं। डॉ. सुशीला सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग किया। संयोजन महाविद्यालय की मतदाता जागरुकता अभियान समिति की नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पा मलिक ने किया।