फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchyat chunav

कोरोना से मृत शिक्षक की मतगणना में लगा दी ड्यूटी

Wed, 28 Apr 2021 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
panchyat chunav
बिजुआ। प्राथमिक स्कूल देवरिया अलीगंज के दिवंगत शिक्षक रवि प्रकाश की चुनाव से तीन दिन पूर्व कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था, विभाग ने पहले उनकी चुनाव ड्यूटी लगाई, बाद में सूचना देने के बाद भी मतगणना में उनकी ड्यूटी लगा दी।
विज्ञापन

बिजुआ ब्लॉक के शिक्षक रवि प्रकाश आठ अप्रैल को मतदान प्रशिक्षण केबाद बुखार से पीड़ित हो गए थे, 15 अप्रैल को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनके भाई अपने साथ लेकर बिजनौर चले गए, रात को उनका निधन हो गया। प्राथमिक शिक्षक संघ ने रवि के निधन की सूचना विभाग को दे दी। बावजूद इसके अब निधन के 12 दिन के बाद प्रशासन ने दिवंगत रवि प्रकाश की मतगणना संपन्न कराने में उनकी ड्यूटी श्री बंधालाल मतानलाल डिग्री कॉलेज में लगा दी है। इससे पहले कल गुरुवार को मतगणना पार्टी संख्या 592 में प्रशिक्षण दो बजे से चार बजे तक राजकीय इंटर कॉलेज में लगाया गया है। सोशल मीडिया में यह पत्र वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

दिवंगत शिक्षक समेत जिले के सभी कोरोना काल में मृत शिक्षकों की सूचना विभाग को दे दी गई है, बावजूद प्रशासन इसका मखौल उड़ा रहा है।
-प्रभाकर शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ
-
कंप्यूटर में डाटा पहले से फीड था, इसी के चलते रेंडम सेलेक्ट करके ड्यूटी दी जाती है। किसी के दुर्भाग्यवश ड्यूटी आ गई थी, कार्यालय से न्याय पंचायतवार ड्यूटी व्हाट्सएप पर ही भेजे जाने से यह सोशल मीडिया पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शोभनाथ यादव, खंड शिक्षा अधिकारी, बिजुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed