फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchyat chunav

पंचायत चुनाव: आरक्षण सूची पर 633 को आपत्ति

Tue, 23 Mar 2021 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
panchyat chunav
विकास भवन में आरक्षण को लेकर आपत्तियां देने पहुंचे ग्रामीण। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण सूची के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सोमवार को विकास भवन में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे परिसर में वाहनों से जाम की स्थिति बन गई। डीपीआरओ कार्यालय के बाहर लंबी लाइन देख अधिकारियों-कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

सीडीओ अरविंद सिंह ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मदद ली और आपत्तियां जमा करने के लिए पांच काउंटर खुलवाए। शाम तक जिले भर से 400 आपत्तियां जमा हुईं, जबकि शनिवार को 233 आपत्तियां जमा हुई थीं। अब मंगलवार को आपत्ति दाखिल करने का अंतिम दिन शेष है, जिसके बाद 24 और 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण कर 26 मार्च 2021 को अंतिम आरक्षण सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेशानुसार वर्ष 2015 के आधार पर आरक्षण सूची जारी होने के बाद से तमाम उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खलबली मची है। रविवार को अवकाश रहने के बाद सोमवार को सुबह से ही दूर-दराज के गांवों से लोग आपत्तियां दाखिल करने विकास भवन पहुंचे, जिससे वाहनों की जाम लग गया। इतनी भीड़ और लंबी लाइन देखकर अधिकारियों व कर्मचारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। सुबह से दोपहर तक एक काउंटर के माध्यम से आपत्तियां जमा कराई गई, जिससे भीड़ कम नहीं हुई। लिहाजा सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने आपत्तियां जमा करने के लिए पांच काउंटर खोले, जिसके बाद ही भीड़ कम हुई। डीपीआरओ ने बताया कि एक-एक ग्राम पंचायत से कई-कई आपत्तियां दाखिल की गई हैं, जिससे आपत्तियों की संख्या बढ़ रही है। अब तक कुल 633 आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय में प्राप्त हुई हैं, जिनकी फीडिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी त्रुटि संबंधी कोई आपत्ति नहीं मिली है, बल्कि ज्यादातर आपत्तियों में स्वार्थवश आरक्षण बदलने की मांग की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कंचनपुर को अनारक्षित करने की मांग
फूलबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंचनपुर अनंतिम आरक्षण सूची के मुताबिक ओबीसी के लिए आरक्षित हुई है, जिसके खिलाफ राजेशा पत्नी उत्तम कुमार ने आपत्ति दाखिल की हैं। उन्होंने बताया कि 2015 में एससी के लिए सीट आरक्षित थी। जनसंख्या अनुपात के अनुसार यह सीट अनारक्षित होनी चाहिए। ऐसे ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित निघासन क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुर निवासी राजकुमार ने आरक्षण के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है। पिछड़ी जाति की आबादी अधिक होने का हवाला देते हुए इस सीट को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित करने की मांग की गई है।
-
प्रचार के दौरान दो पक्ष भिड़े, चार पर रिपोर्ट दर्ज
धौरहरा। रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्ष आमने -सामने आ गए। बात कहासुनी से शुरू हुई और मारपीट में तब्दील हो गई। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
आरक्षण सूची जारी होते ही ग्राम पंचायतों में दावेदारों के वोट बैंक को लेकर जोड़ तोड़ का दौर शुरू हो गया। इसी क्रम में रविवार की रात ग्राम पंचायत मटेहनी में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधान संजय शर्मा व निवर्तमान प्रधान विनोद वर्मा के समर्थक आपस में भिड़ गए। मामूली कहा सुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान राकेश, रामचंद्र, कल्लू और शिवा घायल हो गए। मामले को तूल पकड़ता देख ग्रामीणों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। निवर्तमान प्रधान विनोद वर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने राम खेलावन पुत्र अशर्फी, अशोक पुत्र रामखेलावन, लालू व संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल ने बताया चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से कोई भी शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed