फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchayat chunaaav

एक और ग्राम पंचायत घटी, अब 1165 बचीं

Fri, 08 Jan 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है, जिसकी अंतिम सूची का प्रकाशन 10 जनवरी को किया जाएगा। मोहम्मदी नगर पालिका में ग्राम पंचायत भानपुर बनवारी का पूर्ण विलय होने से जनपद में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 1166 से घटकर 1165 रह गई है, इससे पहले निघासन नगर पंचायत बनने से एक ग्राम पंचायत की संख्या कम हुई थी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले मोहम्मदी नगर पालिका का सीमा विस्तार किया गया है, जिसमें ग्राम पंचायत भानपुर बनवारी का पूर्ण रूप से विलय किया गया है। ग्राम पंचायत गर्वापुर का आंशिक विलय करते हुए राजस्व ग्राम बबौरी को नगर पालिका में समाहित किया गया है। ऐसे ही ग्राम पंचायत इस्लामाबाद का आंशिक विलय होने से इसके तीन राजस्व ग्राम मोहम्मदी, बसबिरवा और कमला सराय को नगर पालिका में समाहित किया गया है, जबकि इस्लामाबाद का कुछ हिस्सा नगर पालिका में शामिल किया गया है। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद ग्राम पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया कराई जा रही है। 10 जनवरी 2021 को अनंतिम प्रकाशन कराया जाएगा, जिसके बाद आपत्तियां लेकर निस्तारण करके अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत गर्वापुर और इस्लामाबाद का अस्तित्व बना रहेगा, जिससे इनमें पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed