फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchayat chunaaav

पंचायत चुनाव: गांवों में बिछने लगी चुनावी शतरंज की बिसात

Fri, 08 Jan 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
panchayat chunaaav
लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में राजनीति गरमाने लगी है। खासतौर पर निवर्तमान और पूर्व प्रधानों ने समीकरण बैठाने के लिए शतरंज की बिसात बिछा दी है। जातीय समीकरणों के आधार पर चुनावी रण जीतने के लिए कुछ संभावित प्रत्याशी ‘वोटकटवा’ खड़े करने की रणनीति भी बना रहे हैं, इधर पुलिस ने भी गांवों का सियासी पारा चढ़ने के साथ अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का 25 दिसंबर को कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके बाद गांव की नई सरकार के गठन को लेकर कवायद चल रही है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अप्रैल में होने की संभावना है। ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सरकार मार्च तक कराने का प्रयास कर रही है। इसको लेकर जहां पुलिस और प्रशासन की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। वहीं गांवों की राजनीति भी गरमा गई है। निवर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान जहां जातीय समीकरण अपने पक्ष में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ नए चेहरों ने भी जमीन तलाशने की कवायद तेज कर दी है। गांवों में सूर्यास्त होने के बाद संभावित उम्मीदवार गांवों में समर्थकों के साथ देखे जा रहे हैं। जातीय समीकरणों के आधार पर कुछ दावेदार ‘वोटकटवा’ को चुनावी मैदान में उतारने का तानाबाना बुनने लगे हैं। हालात यह है कि यदि किसी के घर पर कोई बीमार पड़ रहा है तो उसे अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने के साथ ही उसकी आर्थिक मदद भी यह लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
प्रचार के लिए सोशल मीडिया का लिया सहारा
अभी भले ही पंचायत चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन संभावित दावेदारों ने अभी से मैदान में ताल ठोंक दी है। वह प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और बधाई संदेश के साथ प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। यहां तक कि कुछ ने तो प्रधान पद के लिए दावेदारी भी प्रस्तुत कर दी है। इसके अलावा भी कई अन्य हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इनमें वार्षिक कलेंडर, होर्डिंग्स आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अब तक 4560 लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मार्च तक होने की संभावना के मद्देनजर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने गांवों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। वह चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों, पूर्व प्रधानों, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्यों को सूचीबद्ध कर रही है। इसके अलावा कौन व्यक्ति किस खेमे में हैं इसकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अब तक 4560 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर चुकी है।

-
सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि पूर्व के चुनावों में यदि कहीं कोई घटना हुई थी तो उसकी सूचना प्रेषित करें। पुलिस ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कर निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है, जिनसे शांतिभंग होने की आशंका है।
-अरुण कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed