फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panchayat by-elections: Women waved the flag, women candidates won in all three gram panchayats

पंचायत उपचुनावः महिलाओं ने लहराया परचम, तीनों ग्राम पंचायत में महिला प्रत्याशी जीतीं

Sat, 06 Aug 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Panchayat by-elections: Women waved the flag, women candidates won in all three gram panchayats
बेतीसहदेव में प्रज्ञा, रूखिया में नीलम और खैरहनी में मधु चुनाव जीतकर बनीं प्रधान
विज्ञापन

ब्लॉक ईसानगर, निघासन और नकहा की एक-एक ग्राम पंचायत में हुआ था मतदान
लखीमपुर खीरी। पंचायत उपचुनाव के तहत ब्लॉक ईसानगर, निघासन और नकहा की एक-एक ग्राम पंचायत के रिक्त प्रधान पदों के लिए कराए गए मतदान के बाद शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतगणना कराई गई। मतों की गिनती पूरी होने के बाद अपरान्ह में तीनों ग्राम पंचायतों के नतीजे घोषित कर दिए गए। तीनों ग्राम पंचायतों में महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेतीसहदेव, नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूखिया और निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत खैरहनी में रिक्त प्रधान पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया था, जिसमें तीनों जगहों पर कुल औसतन 84.7 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार को संबंधित ब्लॉकों में सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हुई और दोपहर बाद नतीजे घोषित कर दिए गए। ईसानगर की ग्राम पंचायत बेतीसहदेव में दो प्रत्याशियों प्रज्ञा तिवारी और बृजेंद्र प्रताप सिंह के बीच सीधा मुकाबला था, जिसमें प्रज्ञा तिवारी को 1241 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी बृजेंद्र प्रताप सिंह को 1114 मत मिले। इस प्रकार प्रज्ञा तिवारी 127 मतों के अंतर से चुनाव जीतकर प्रधान बनी हैं। ऐसे ही नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूखिया में तीन प्रत्याशियों गीता देवी, नीलम देवी और वंदना देवी के बीच कड़ा मुकाबला था। मतगणना में नीलम देवी 373 मत पाकर 14 मतों के अंतर से विजयी हुईं, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी गीता देवी को 359 मत मिले हैं। वहीं वंदना देवी को 102 मत मिले। मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने नवनिर्वाचित प्रधानों को प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद प्रधान समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। ग्राम पंचायत खैरहनी में प्रधान पद के लिए गुरुवार को हुए मतदान के बाद शुक्रवार को ब्लॉक में आरओ/जिला भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष चंद्र, एआरओ ओमवीर सिंह और एसडीएम राजेश कुमार की मौजूदगी में मतगणना हुई। करीब ढाई घंटे में वोटों की गिनती पूरी करके परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें मृतक प्रधान की पत्नी मधु गुप्ता 904 मत पाकर 359 मतों के अंतर से विजय हासिल की। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी शारदा प्रसाद को 545 वोट हासिल हुए, जबकि तीसरे उम्मीदवार बाबूराम को केवल तीन मत ही मिले। एसडीएम राजेश कुमार ने मतगणना के बाद मधु गुप्ता को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed