{"_id":"60c39c788ebc3e14dd3f39d4","slug":"panchayat-by-elections-votes-will-be-cast-in-112-polling-booths-today-lakhimpur-news-bly4494081164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव: 112 पोलिंग बूथों पर आज डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव: 112 पोलिंग बूथों पर आज डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन
शुक्रवार को ब्लॉकों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, 246 पदों के लिए 474 उम्मीदवार मैदान में
लखीमपुर खीरी। पंचायत उपचुनाव के लिए जनपद में 112 पोलिंग बूथों पर शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां पुलिस बल के साथ रवाना की गईं। कुल 246 पदों के लिए 474 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
सबसे ज्यादा 38 पोलिंग बूथ बांकेगंज में जिला पंचायत सदस्य के एक पद के चुनाव के लिए बने हैं। इसके अलावा प्रधान के दो, बीडीसी का एक और सदस्य ग्राम पंचायत के 242 पदों के लिए उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इस बीच एक भी नामांकन न होने से ग्राम पंचायत सदस्य के 71 पद फिर से रिक्त रह जाएंगे। प्रधान पद के लिए पलिया की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर कॉलोनी और फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में तीन-तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है, जबकि बांकेगंज में एक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। लखीमपुर में बीडीसी के एक पद के लिए दो उम्मीदवारों में मुकाबला हैै। नामांकन के समय एकल नामांकन होने से चार बीडीसी और 3901 सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुुका है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए
डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने पंचायत उपचुनाव के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। लखीमपुर ब्लॉक में सलेमपुर के लिए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश कुमार पांडेय को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है। भल्लिया बुजुर्ग के लिए पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता तेज प्रकाश वर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मितौली ब्लॉक के बबौना, संडिलवा और अबगावां गांवों में होने वाले मतदान के लिए गन्ना विकास निरीक्षक ललित कुमार मिश्रा को और पलिया ब्लॉक के मरूआ पश्चिम व निबुआबोझ के लिए परियोजना अधिकारी डॉ. देवेेंद्र प्रताप सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है। फूलबेहड़ के लिए अभियोजन अधिकारी पवन कुमार गौतम और मितौली के लिए उप लौंगिग अधिकारी रामनरेश को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र में एक जिला और 27 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले पंचायत उपचुनाव में शनिवार होने वाले मतदान के लिए एसडीएम गोला के निर्देशन में शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
एसडीएम गोला अखिलेश यादव व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उन्होंने बताया कि बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र में होने वाले पंचायत उपचुनाव में एक जिला और 27 ग्राम पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों के लिए कुल 38 बूथों पर शनिवार सुबह सात से सायं छह बजे तक मतदान होगा। बसों के जरिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। बीडीओ एके सिंह, आरओ डीसी वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
पलिया में एक प्रधान, 15 ग्रापं सदस्यों के लिए पड़ेंगे वोट
पलियाकलां। पलिया ब्लॉक के इब्राहिमपुर कॉलोनी में पंचायत उपचुनाव के लिए रिक्त हुए एक प्रधान पद व 15 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव आज होगा, जिसके लिए सात बूथ बनाए गए हैं।
चुनाव अधिकारी आरओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इब्राहिमपुरी कॉलोनी में प्रधान पद का चुनाव भी होने के कारण यहां पर दो बूथ बनाए गए हैं। बाकी पढुवा, गदनियां, नगला, पलिया खुर्द, कृष्णानगर कॉलोनी में एक-एक समेत कुल सात बूथों पर चुनाव कराया जाएगा। संवाद