फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panchayat by-elections: 83.5 percent voting for two head posts, counting of votes today

पंचायत उपचुनाव: दो प्रधान पदों के लिए 83.5 प्रतिशत हुआ मतदान, मतगणना आज

Tue, 21 Dec 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Panchayat by-elections: 83.5 percent voting for two head posts, counting of votes today
लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी। जनपद में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान कराया गया, जिसमें रमिया बेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरवहिया नंबर दो और बेहजम की ग्राम पंचायत टेड़वा में कुल 83.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं मोहम्मदी ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैती में एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस लिए जाने से विमला देेवी निर्विरोध प्रधान बनने में सफल रहीं हैं। 180 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के सापेक्ष 119 सदस्य एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि 61 पदों पर एक भी नामांकन न होने से यह पद रिक्त रह गए हैं। मंगलवार को सुबह आठ बजे से रमियाबेहड़ व बेहजम ब्लॉक में मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

रमियाबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरवहिया नंबर दो में कुल सात नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें पांच ने नामांकन वापस ले लिए थे। इससे सोमवार को दो प्रत्याशियों किरन देवी व पृथ्वी लाल वर्मा के बीच मुकाबला रहा। यहां पर कुल 3,768 मतदाताओं में से 2,934 ने वोट डाले, जो कुल वोटों का 78 प्रतिशत है। निर्वाचन अधिकारी वीरपाल ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक हुआ। मंगलवार को रमियाबेहड़ ब्लॉक परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। बेहजम ब्लॉक की ग्राम पंचायत टेड़वा में तत्कालीन प्रधान मदन लाल की मौत होने से रिक्त हुई सीट पर सोमवार को उपचुनाव हुआ, जिसमें मृतक प्रधान की प्रत्याशी बिटोली देवी और अमर वर्मा मैदान में हैं। सुबह से वोटरों की लंबी लाइन मतदान केंद्र पर लगी, जिससे कुल 1409 वोटों के सापेक्ष 1255 वोट पड़े। जो कुल वोटों का 89 प्रतिशत है। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियां बेहजम ब्लॉक के स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं, जहां पर मंगलवार को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed