फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panchayat assistant was beaten up, records were also torn

Lakhimpur Kheri News: पंचायत सहायक से की मारपीट, अभिलेख भी फाड़े

Tue, 27 Jun 2023 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant was beaten up, records were also torn
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायत राजापुर के पंचायत सहायक पुनीत वर्मा ने गांव के ही व्यक्ति पर मारपीट और अभिलेख फाड़ने का केस दर्ज कराया है। मारपीट में पंचायत सहायक के सिर, आंख व पैर में चोट आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पंचायत सहायक पुनीत वर्मा ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे वह पंचायत भवन पिपरिया में पेंशन सत्यापन व अन्य काम कर रहे थे। इसी समय गांव के अशोक वर्मा आए और गाली-गलौज करने लगे। अभिलेख फाड़ दिए और मारपीट की। पिटाई से उसे गंभीर चोट आई है। पुनीत ने बताया कि अपात्र होने के कारण शौचालय की सूची से नाम कट गया था। इसी बात को लेकर मारपीट की गई। पुनीत ने पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज होने की बात भी कही। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed