{"_id":"58d7f7ba4f1c1ba6091a1365","slug":"paliya-bandh-khambarkhekha-notice-of-chaspa-s-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया बंद, खंभारखेड़ा ने चस्पा की बंदी की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलिया बंद, खंभारखेड़ा ने चस्पा की बंदी की नोटिस
लखीमपुर, ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऐरा मिल ने भी गन्ना सेंटर फ्री कर दिए बंदी के संकेत
अप्रैल के पहले पखवाड़े में गोला मिल भी बंद करेगा पेराई
जिले की नौ चीनी मिलों में से पलिया मिल ने गन्ने की पेराई बंद कर दी है। जबकि खंभारखेड़ा मिल ने दो दिन बाद पेराई सत्र बंद करने की नोटिस चस्पा कर दी है। वहीं ऐरा मिल ने सेंटर फ्री करते हुए शीघ्र ही मिल में पेराई सत्र बंद करने के संकेत दे दिए हैं। शेष छह मिलों में से गोला मिल भी अप्रैल के पहले पखवाड़े में बंद होने के संकेत मिल प्रबंधन ने दिए हैं। जबकि जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने पांच मिलों कुंभी, गुलरिया, अजबापुर, बेलरायां और संपूर्णानगर में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े तक पेराई सत्र चलने की उम्मीद जताई है, क्योंकि इनके क्षेत्रों में अभी काफी एरिया में गन्ना खड़ा है।
बजाज ग्रुप की पलिया मिल ने शनिवार को पेराई सत्र का समापन कर दिया है। बजाज ग्रुप के पीआरओ सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि पलिया क्षेत्र में गन्ना खत्म होने के बाद ही मिल बंद की गई है। उन्होंने बताया कि खंभारखेड़ा मिल में गन्ने की आपूर्ति बहुत कम हो गई है, जिससे 28 मार्च के बाद गन्ने की खरीद बंद करने की नोटिस जारी की गई है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि खंभारखेड़ा और ऐरा मिल क्षेत्र में गन्ने की पूरी तरह पेराई होने के बाद ही बंद करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
महेवागंज। बजाज ग्रुप की खंभारखेड़ा मिल ने अपने पेराई सत्र के समापन की तिथि फिक्स कर दी है। मिल प्रबंधन ने 28 मार्च के बाद गन्ने की खरीद बंद करने की बात कही है। बोर्ड पर नोटिस से साथ अनाउंसमेंट कर किसानों को पेराई सत्र समाप्त होने की जानकारी दी जा रही है। गन्ना उप महाप्रबंधक पीके ढाका ने बताया कि 28 मार्च तक ही गन्ने की खरीद की जाएगी। गन्ना न होने के चलते क्षेत्रीय क्रय केंद्र पहले ही बंद किए जा चुके है। गेट की पर्ची पर सप्लाई चालू है। शेष किसानों के लिए सेंटर फ्री कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मिल में सात नवंबर से पेराई सत्र प्रारंभ हुआ था, जिसके बाद अब तक करीब सवा करोड़ क्विंटल गन्ने की खरीद कर ली गई है। डिप्टी जीएम केन ढाका ने बताया कि गन्ने की पर्याप्त खरीद हुई है। सात दिसंबर तक खरीदे गन्ना मूल्य की एडवाइज बैंकों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन