फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia's lawyers came out against the President-Minister of the District Advocates Association

Lakhimpur Kheri News: जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष-मंत्री के खिलाफ उतरे पलिया के वकील

Sat, 05 Oct 2024 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Palia's lawyers came out against the President-Minister of the District Advocates Association
पलियाकलां। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से तीन अक्तूबर को डीएम को पत्र भेजकर पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीष द्विवेदी की निंदा किए जाने की बात कही गई। इसके बाद पलिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व महामंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। कहा कि पलिया बार एसोसिएशन भी उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से संबद्ध है और अपने निर्णय लेने का अधिकार भी है।
विज्ञापन


बता दें कि तीन अक्तूबर को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व महामंत्री के हस्ताक्षर युक्त एक पत्र डीएम को भेजा गया था। इसमें कहा गया कि पलिया तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्रीष द्विवेदी ने तहसीलदार से दुर्व्यवहार किया था। इसके लिए एसडीएम, अपर उपजिलाधिकारी से खेद प्रकट किया जा चुका है। जिला अधिवक्ता संघ इस कृत्य की निंदा करता है। यदि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति की गई तो जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस पत्र के बाद शुक्रवार को पलिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। उन्होंने तहसील के अधिवक्ता सभागार में एक बैठक का आयोजन किया। सभी अधिवक्ताओं ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। पलिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कहा कि पलिया बार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से संबद्ध संस्था है और जिला अधिवक्ता संघ के ही समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी दशा में अध्यक्ष और मंत्री का उपरोक्त कृत्य क्षेत्राधिकार से परे व अक्षम्य है। बैठक में अध्यक्ष श्रीष द्विवेदी, महामंत्री अरुण अवस्थी, उपाध्यक्ष राजाराम वर्मा, अंकेक्षक कमाल इदरीशी, कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार राणा, संयुक्त मंत्री कमलेश कुमार, अखिलेश कुमार राणा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed