फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia, Tikunian trains to stop, start to Bahraich

पलिया, तिकुनियां के लिए ट्रेनें बंद, बहराइच के लिए शुरू

Wed, 29 Jun 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 29 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Palia, Tikunian trains to stop, start to Bahraich
train - फोटो : amar ujala
- कल से सेंक्च्युरी सहित तीन जोड़ी ट्रेनें हो जाएंगी बंद
विज्ञापन

- तिकुनियां, पलिया के यात्रियों की बढ़ेंगी मुसीबतें

रेलवे बोर्ड ने एक जुलाई से ट्रेनों के समय में परिवर्तन कर दिया है। इस बीच सीतापुर से मैलानी के बीच चलने वाली सेंक्च्युरी एक्सप्रेस सहित अप डाउन की छ: ट्रेनों को निरस्त कर दिया है और एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहराइच तक के लिए कर दिया है।
अमान परिवर्तन को लेकर सीतापुर मैलानी रूट पर एक अक्तूबर को मेगा ब्लाक लिया जाना है, लेकिन इससे पहले ही रेलवे बोर्ड ने इस रूट पर अप डाउन की एक एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों का संचालन एक जुलाई से बंद होने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शेष चलने वाली ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी  कर दी है, जो शुक्रवार से लागू होगी। सीतापुर पलिया चल रही सेंक्च्युरी एक्सप्रेस सहित तिकुनियां तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के निरस्त किए जाने से यात्रियों को झटका लगा है।
विज्ञापन


22 में से 10 पर पहुंची ट्रेनों की संख्या
ऐशबाग से सीतापुर के बीच मेगा ब्लाक लिए जाने से पहले इस रूट पर 22 ट्रेनों चलती थीं, जिसमें एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या छह थी। जो ऐशबाग से बरेली, टनकपुर, पीलीभीत, तिकुनिया और गोंडा तक जाती थी, लेकिन मेगा ब्लाक के बाद इस रूट पर सेंक्च्युरी एक्सप्रेस सहित चलने वाली ट्रेनों की संख्या 15 और एक जुलाई से मात्र 10 ही रह जाएगी। इसमें एक भी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण ट्रेनें हैं सेंक्च्युरी और तिकुनियां
सीतापुर से पलिया जाने वाली सेंक्च्युरी एक्सप्रेस लखनऊ जाने वाले यात्रियों सहित सीतापुर जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए अतिमहत्वपूर्ण ट्रेन थी, वहीं तिकुनियां से सीतापुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन लखीमपुर स्टेशन पर 9.45 आती थी, जो कोर्ट, कचहरी, अस्पताल सहित मजदूर और छात्रों आदि के लिए अतिमहत्वपूर्ण थी।  इसके बंद हो जाने से दैनिक सहित अन्य यात्रियों की मुसीबतें बढ़ जाएगीं।

ये चलेंगी ट्रेन
सीतापुर से मैलानी
52224 लखीमपुर से पीलीभीत 4.05 सुबह, 52238 सीतापुर से मैलानी 7.35, 52240 सीतापुर से मैलानी 10.45, 52242 सीतापुर से मैलानी  1.45, 52244 सीतापुर से मैलानी  7.35 शाम
मैलानी से सीतापुर
52237  मैलानी से सीतापुर 8.10, 52241  मैलानी से सीतापुर 1.15, 52239  मैलानी से सीतापुर 7.40, 52245  मैलानी से सीतापुर 10.00 रात, 52225 पीलीभीत से लखीमपुर 1.25 रात

निरस्त हुईं ट्रेनें 
मैलानी से सीतापुर 
15319 पलिया से सीतापुर 5.20 सुबह, 52243 मैलानी से सीतापुर 6.05, 52247 मैलानी से सीतापुर 9.55 रात
सीतापुर से मैलानी
52246 सीतापुर से मैलानी 2.55, 52248 सीतापुर से मैलानी 12.00, 15320 सीतापुर से पलिया 10.00 रात
(समय सारिणी लखीमपुर की है)

सीतापुर से बहराइच जाएगी 52242
रेलवे बोर्ड ने एक जुलाई से सीतापुर मैलानी रूट पर चलने वाली जहां अप डाउन की छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया है वहीं 52242 पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहराइच तक कर दिया है। यह ट्रेन  4.00 मैलानी पहुंचकर 4.15 पर बहराइच के लिए रवाना होगी और रात 11 बजे बहराइच पहुंचेगी।


एक जुलाई से सीतापुर और मैलानी के बीच संचालित तीन जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं और एक जुलाई से नई समय सारिणी भी घोषित कर दी गई है। वहीं 52242 पैसेंजर ट्रेन सीतापुर बहराइच  के बीच चलेगी। - आलोक श्रीवास्तव, पीआरओ लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed