{"_id":"6862d400fc31043374097bb9","slug":"palia-submerged-due-to-ten-hours-of-rain-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-149426-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दस घंटे की बारिश से पलिया जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दस घंटे की बारिश से पलिया जलमग्न
Mon, 30 Jun 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर थाने में पानी से होकर गुजरता ग्रामीण। संवाद
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र में सोमवार को सुबह पांच बजे से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। दोपहर तीन बजे के बाद बारिश का असर कम हुआ। लगातार दस घंटे बारिश होने से शहर के निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीरा क्षेत्र के बोझवा गांव में नालियों की सफाई न होने के चलते पानी सड़कों पर भर गया। मटैहिया गांव में भी खेत और सड़कें पानी में डूब गईं। वहीं मझगईं कस्बा और गांवों में जलभराव हो गया। बालपुर से पतिया जाने वाले डामर मार्ग ने नहर का रूप ले लिया। पतिया प्राथमिक विद्यालय तालाब बन गया। नौगवां कस्बे में बस स्टॉप के पास हाईवे पर जलभराव होने से हुए गड्ढों में गिर कर करीब आधा दर्जन बाइक सवार घायल हो गए। दुर्घटना से बचाव के लिए व्यापारियों ने लाल कपड़े का निशान लगाया। संवाद
पानी में डूब गए रास्ते
संपूर्णानगर। सोमवार को बारिश से संपूर्णानगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के खेल मैदान पानी निकास की व्यवस्था दुरुस्त न होने से जलभराव हो गया। जबकि यहां कुछ दिन पहले ही सफाई कराई गई थी। प्राइमरी स्कूल, कॉलेज, पशु अस्पताल, डाकघर और टीचर्स कॉलोनी जाने वाला प्रमुख मार्ग पानी में डूब गया। थाने में भी पानी भर गया। फरियादियों को जाने में असुविधा हुई। संवाद
ममरी के स्कूल में भर गया पानी
ममरी। बारिश से निचले इलाकों और स्कूलों के मैदान में जल भराव हो गया है। जलभराव से मंगलवार को खुलने जा रहे स्कूलों में बाधा उत्पन्न हो गई है। वैसे किसानों के लिए वर्षा वरदान साबित हुई है। किसानों के खेत लबालब भर गए हैं। समूचे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। किसानों ने धान की रोपाई गन्ने की फसल में खाद डालना शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
जलमग्न हुई पुलिस चौकी
बांकेगंज। बारिश के चलते जहां किसानों के खेत लबालब पानी से भर गए, वहीं जल पुलिस चौकी परिसर जलमग्न हो गया। कस्बे में सोमवार सुबह सात बजे से आसमान में छाए काले बादलों के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जो दोपहर बाद शाम चार बजे करीब थमी। नौ घंटे लगातार हुई बारिश से भीषण गर्मी में जूझ रहे लोगों को राहत मिली। संवाद
सीएचसी गेट पर जलभराव, मरीजों को दिक्कत
मोहम्मदी। बारिश होने से कस्बे में जलभराव हो गया। सीएचसी में मरीज और तीमारदारों को आने-जाने की काफी दिक्कतें हुईं। सीएचसी गेट से लेकर अंदर तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में मरीजों को अंदर तक जाने में दिक्कतें हुईं। सीएचसी गेट से अंदर तक पहुंचने के लिए मरीजों को ई-रिक्शा वालों को दस रुपये सवारी के हिसाब से किराया देना पड़ा। संवाद
उफनाए नाले, दुकानों में भरा पानी
अलीगंज। लखीमपुर मार्ग पर सड़क के किनारे बने नाले बारिश में उफना गए हैं। इससे दुकानों के अंदर तक पानी भरने लगा है। दुकानदारों ने नाले तक अतिक्रमण कर रखा है। नाले मिट्टी से पूरी तरह पट गए हैं। नाले में पानी का निकास नहीं होने के कारण सड़क किनारे बनी दुकानों और बेसमेंट में बरसात का पानी भर रहा है। दुकानों के अंदर बरसात का पानी भर जाने से दुकानदार परेशान हैं। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार यादव ने बताया, मौके पर जेई को भेजा गया है। मौका देखकर समस्या का निवारण कराएंगे। निकास की उचित व्यवस्था कराई जाएगी। संवाद
दिन में लाइट जलाकर चले वाहन
मैलानी। सोमवार को यहां सुबह साढ़े छह बजे से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। घने काले बादलों से दिन भी अंधेरा छा गया। नतीजतन वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और धान, गन्ने की फसल को भी लाभ पहुंचा। संवाद