फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia-Bhira Highway in danger of being closed again

Lakhimpur Kheri News: पलिया-भीरा राजमार्ग फिर बंद होने का खतरा

Mon, 22 Jul 2024 05:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Palia-Bhira Highway in danger of being closed again
पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के आगे पुलिया के पास कार्य करते मजदूर। संवाद
पलियाकलां। रविवार सुबह पलिया-भीरा मार्ग पर शारदा पुल तक सड़क से पानी निकल गया। केवल सड़क किनारे ही भरा हुआ है। हालांकि बनबसा बैराज से एक लाख 68 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। पलिया-भीरा मार्ग एक बार फिर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

सात जुलाई को हुई पहली बारिश में अतरिया के पास रेललाइन को काटकर शारदा नदी ने अतरिया के आगे स्थित पुलिया भी काट दी थी। तब से इस मार्ग पर आवागमन के लिए कोई न कोई दिक्कतें सामने आ रही हैं। शनिवार से पलिया-भीरा मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोला, लेकिन रात में बनबसा बैराज से करीब एक लाख से अधिक रिलीजिंग होने के बाद पानी बढ़ गया था। शनिवार को पूरे दिन पानी पलिया-भीरा मार्ग पर तेज धार में बहता रहा।
विज्ञापन



पलटने से बचा मैजिक वाहन

पलिया-भीरा मार्ग पर बाढ़ के पानी में शनिवार की देर रात गुजर रहा एक मैजिक वाहन किनारे पर उतर गया। गनीमत रही कि वह पलटा नहीं और मैजिक में सवार लोगों को किसी तरह से वाहन को ऊपर चढ़ाया गया। जिसके बाद मैजिक आगे रवाना हुई। इससे पूर्व भी एक सेंट्रो कार व स्कूटी पानी में सड़क किनारे उतर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों के जाने की रोक बरकरार

प्रशासन की तरफ से पलिया-भीरा मार्ग पर रविवार को पानी उतरने के बाद भी भारी वाहनों के निकलने पर रोक बरकरार रखी। पुलिया की वजह से इस मार्ग से भारी वाहनों को निकलने नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ने तहसील प्रशासन को लिखित भी दिया है कि जब तक पुलिया की ठीक प्रकार से मरम्मत नहीं होगी, तब तक इस पर से भारी वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकता है। जिसके बाद ही पुलिया से बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है।

मरम्मत के लिए तैनात रहे कर्मी

नेशनल हाईवे अथाॅरिटी की तरफ से भारी तादाद में कर्मियों को तैनात किया है। कर्मी बराबर पुलिया पर नजर रख रहे हैं। रविवार को कई जगह बोरियां लगाकर पानी के बहाव को रोका। जानकारों ने बताया कि एक बार अगर पुलिया पर पानी आ जाएगा तो उसके बाद फिर कटने से कोई रोक नहीं पाएगा।




--------------------------

जिस हिसाब से बनबसा बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है, उससे यथास्थिति बनी रहेगी और कोई खतरा नहीं है। जिस प्रकार पहले पानी आया था उसने गोविंदनगर की तरफ काफी नुकसान किया था। अब पानी के सड़क पर आने की उम्मीद ज्यादा नहीं है।

कार्तिकेय सिंह, एसडीएम पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed