{"_id":"6951740a5f066309460303d1","slug":"palia-and-raninagar-won-the-matches-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-164658-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पलिया व रानीनगर ने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पलिया व रानीनगर ने मैच जीते
Sun, 28 Dec 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
सम्पूर्णानगर सिंगाही खुर्द छठ घाट निकट खेल मैदान में मौजूद ख़िलाडी व अतिथि। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
सम्पूर्णानगर। सिंगाही खुर्द छठ घाट के निकट खेल मैदान पर डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को शुरू हो गया। पहले दिन पलिया और रानीनगर ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहला मुकाबला पलिया एलेवन व पलिया टेहरा के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पलिया ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 10 ओवर में 152 रन बनाए। पीछा करते हुए पलिया टेहरा 58 रन पर ऑलआउट हो गई। ऐसे में पलिया एलेवन 95 रन से मैच जीत लिया। हरिओम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 86 रन का योगदान दिया। दूसरा मैच अनीश एलेवन व रानीनगर टीम के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि डॉ. आईए खान एवं पूर्व प्रधान जसपाल सिंह रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। निर्धारित 10 ओवर में रानीनगर टीम ने 88 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए अनीश की टीम बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 59 रन ही बना पाई।
रानीनगर के गेंदबाज विशाल ने हैट्रिक विकेट लेकर अनीश की टीम को टूर्नामेंट से बाहर करने में दिया। रानीनगर की टीम ने 26 रन से मैच जीत लिया। विजय टीम को आईए खान ने पुरस्कृत किया। इस दौरान शिवकुमार गुप्ता, स्कोरर तरुण शर्मा, मुख्य निर्णायक देवेंद्र सिंह, रियाज, सूर्या रहे साथ ही मुख्य कमेटी से संजय गुप्ता, विश्वंनाथ पाल, रियाज, सुरेंद्र आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।