{"_id":"6903b4c618c176d0a30c89e7","slug":"padyatra-today-on-the-birth-anniversary-of-sardar-vallabhbhai-patel-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-159696-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पदयात्रा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पदयात्रा आज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज सुबह शहर में पदयात्रा निकाली जाएगी। सुबह सात बजे कलक्ट्रेट परिसर से सौजन्या चौराहा, गांधी विद्यालय तिराहा होते हुए विलोबी मैदान में समाप्त होगी। पदयात्रा के मुख्य अतिथि कारागार मंत्री सुरेश राही रहेंगे। इधर, शहर के अलावा जनपद के अलग-अलग जगहों पर भी पदयात्रा निकाली जाएगी।
पदयात्रा के लिए 10 विभागों के जिलास्तरीय अफसरों को लगाया गया है। लोक निर्माण विभाग को पदयात्रा मार्ग की सड़कों को दुरुस्त करने, डीआरडीए के परियोजना निदेशक को पदयात्रा का प्रोटोकाल व जलपान की व्यवस्था सौंपी गई। नगर पालिका ईओ को मार्ग की साफ-सफाई, चूना, मोबाइल शौचालय आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।
सीएमओ को मेडिकल टीम, एबुलेंस की व्यवस्था करना, एआरटीओ को यातायात प्रबंधन, डीपीआरओ ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व चूना डलवाने का काम, उपायुक्त उद्योग को स्वदेशी मेला लगवाने आदि संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग काम सौंपे गए हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बृहस्पतिवार को विकास भवन में पदयात्रा को लेकर अफसरों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी का आयोजन आज
लखीमपुर खीरी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिले में शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कलक्ट्रेट परिसर से सुबह 7ः30 बजे से रन फॉर यूनिटी पदयात्रा होगी। सौजन्य चौक पर पदयात्रा संपन्न होगी। भाजपा के जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पदयात्रा में भाजपा के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसके अलावा गांव सेमरीपुरवा (पलिया) के गोल्ड डिग्री कॉलेज और कान्हा मॉन्टेसरी हाईस्कूल में भी सरदार पटेल की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संवाद