फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Padriya Panthers and SRS registered victory

Lakhimpur Kheri News: पड़रिया पैंथर्स और एसआरएस ने दर्ज की जीत

Tue, 19 May 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Padriya Panthers and SRS registered victory
मलूकापुर श्रीलक्ष्मी नारायण नाइट क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद खिलाड़ी। संवाद
बिजुआ। बेलवा मलूकापुर में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-दो के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें पड़रिया पैंथर्स और एसआरएस टीम ने जीत दर्ज की। फैजल और तुषार वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला पड़रिया पैंथर्स और हैदरी अरमान के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पड़रिया पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन बनाए। इसमें हैदरी अरमान टीम ने 47 अतिरिक्त रन दिए। जवाब में हैदरी अरमान की टीम 12 ओवर में 110 रन ही बना सकी। पड़रिया पैंथर्स ने मैच 18 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

पड़रिया पैंथर्स के गेंदबाज फैजल ने चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। भाजपा बिजुआ मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान विनीत राज और आयोजक आशीष अवस्थी ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला एसआरएस और मलूकापुर इंडियन के बीच हुआ। एसआरएस के कप्तान सजल शुक्ल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मलूकापुर इंडियन की टीम 12 ओवर में 94 रन ही बना सकी। जवाब में एसआरएस ने 10.2 ओवर में 95 रन बनाकर मैच जीत लिया।

एसआरएस के प्रमुख गेंदबाज तुषार मैच के दौरान गिरकर घायल हो गए थे, जिससे उनके अगले मैचों में खेलने पर संशय था। हालांकि, इलाज के बाद उन्होंने वापसी की और ऑलराउंड प्रदर्शन किया। तुषार वर्मा ने दो विकेट लेने के साथ 23 रन भी बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस मौके पर दाताराम राज, अखिलेश चौरसिया, मुकेश राज, हरिओम राज, नीरज जायसवाल समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed