फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paddy purchase

निदेशक के जाते ही मंडी में धान बेचने के लिए भटकते दिखे किसान

Sat, 17 Oct 2020 06:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase
मंडी समिति केंद्र पर खड़े किसान। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद भी किसानों को धान बेचने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। आलम यह है कि गुरुवार को उप्र कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जेपी सिंह ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर मंडी समिति की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए किसानों की समस्याएं सुनने के बाद बेसिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से लेकर खरीद में तेजी लाने, किसानों की समस्याएं दूर कराने, क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने, बंद केंद्रों पर तौल शुरू कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन उनके जाते ही शुक्रवार को व्यवस्था जस की तस दिखी। हाथों में टोकन लिए कई दिन से मंडी समिति में धान सुखा रहा किसान अपनी उपज बेचने के लिए भटकता दिखा। वहीं निर्देश के बावजूद एफसीआई के सेंटर पर दूसरे इंचार्ज की नियुक्ति नहीं हुई और न ही मंडी परिषद के धान क्रय केंद्र पर तौल शुरू हुई।
विज्ञापन

मालूम हो कि कृषि उत्पादन मंडी समिति में विभिन्न एजेंसियों के सात धान क्रय केंद्र लगे हैं। सरकार किसानों को समर्थन मूल्य दिलाने का दावा कर रही है। मंडी समिति में केंद्रों पर 1868 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य का लुभावना बैनर टंगा है। किसानों के पास टोकन भी हैं लेकिन मानक के झमेले में फंसा किसान अपनी उपज सरकारी केंद्रों पर नहीं बेच पा रहा है।
विज्ञापन

एफसीआई सेंटर पर पड़ा रहा ताला
कृषि उत्पादन मंडी समिति में एफसीआई धान क्रय केंद्र इंचार्ज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। निदेशक ने दूसरे इंचार्ज की तैनाती कराकर तौल शुरू कराने का निर्देश दिया था लेकिन दूसरे दिन भी सेंटर पर ताला बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी परिषद के सेंटर पर नहीं हुई तौल
निदेशक के दौरे की सूचना पर आनन फानन में कृषि उत्पादन मंडी परिषद का धान क्रय केंद्र खोला गया था। निर्देश के बावजूद क्रय केंद्र पर तौल शुरू नहीं हुई। इंचार्ज रामलखन ने बताया कि आईडी पासवर्ड नहीं मिला है। साथ ही पीएएमएस अकाउंट लिंक नहीं हुआ है। इसलिए खरीद नहीं हो पा रही है। शीघ्र ही खरीद शुरू होगी।
किसानों ने कहा
बिजुआ ब्लॉक के पिपरिया गंगा निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि सरकार कह रही है कि किसान अपना धान कहीं भी बेच सकता है। अलीगंज क्रय केंद्र से 22 अक्तूबर को धान बेचने के लिए टोकन भी जारी हो गया। जब वह सेंटर पर जानकारी करने पहुंचा तो इंचार्ज ने अपने ब्लॉक के ही सेंटर पर धान बेचो कहकर धान खरीदने से मना कर दिया।
किसान मक्खन सिंह ने बताया कि वह एक सप्ताह पूर्व मंडी समिति में धान लेकर आए थे। 16 अक्तूबर का टोकन मिला था। इंचार्ज ने नमी अधिक होना बताकर धान खरीदने से मना कर दिया। तबसे वह मंडी समिति में ट्रॉली पलटवाकर धान सुखा रहा है। अब बताया गया कि टोकन की डेट निकल गई है।
हजरतपुर के किसान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसे कई दिन से मंडी समिति में अपना धान सुखा रहा है। सेंटर इंचार्ज धान में नमी बताकर धान लेने से मना कर रहे हैं। यदि ऐसा ही रहा तो धान की बिक्री करना मुश्किल होगा। किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
किसान सुखजिंदर सिंह ने बताया कि वह 14 अक्तूबर को एफसीआई सेंटर पर टोकन लेकर धान बेचने आया था। तब पता चला कि इंचार्ज कोरोना पाजिटव हैं। तबसे ट्रालियां सेंटर के सामने खड़ी हैं। टोकन की डेट भी निकल गई है। दूसरे इंचार्ज की तैनाती भी नहीं हुई। किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।

मंडी समिति के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। धान खरीद में यदि किसी केंद्र इंचार्ज ने ढिलाई बरती तो कार्रवाई की जाएगी। एफसीआई सेंटर पर शीघ्र ही दूसरे इंचार्ज की नियुक्ति कराकर तौल शुरू कराई जाएगी।
-अखिलेश यादव एसडीएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed