{"_id":"64f773c20b18ba93e806b2d4","slug":"pac-jawan-accused-of-physical-abuse-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-5137-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पीएसी जवान पर शारीरिक शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पीएसी जवान पर शारीरिक शोषण का आरोप
विज्ञापन
पलियाकलां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने गांव के ही पीएसी जवान पर शादी का झांसा देकर महीनों तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
पीड़िता का कहना है कि शादी का वादा करके उक्त पीएसी जवान उसको पेपर दिलाने और अन्य कामों से लखनऊ व अन्य जगहों पर ले जाने लगा। कई बार संबंध बनाए। जब उससे शादी करने के लिए कहा, तो इन्कार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि वह कई बार पलिया पुलिस के पास गई, लेकिन विभागीय जांच की बात कहकर हर बार उसको टरका दिया गया।
पलिया सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि पीएसी के जवान की जांच उनके विभाग में कमांडेंट कर रहे हैं। वह अपनी जो भी रिपोर्ट सौपेंगे, पुलिस उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीएसी जवान की मुरादाबाद में तैनाती है। घटनास्थल भी जिले से बाहर लखनऊ का बताया है।