{"_id":"607f2e3c8ebc3e59144f24cc","slug":"oxygen-problem-lakhimpur-news-bly444515299","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की मांग बढ़ी, गहराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की मांग बढ़ी, गहराया संकट
विज्ञापन
लखीमपुर के जगसड़ के कोविड अस्पताल में खाली पड़े आक्सीजन सिलिंडर। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बेकाबू होते कोरोना संक्रमण के बीच सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट गहराने लगा है। मांग के अनुरूप अस्पतालों को आक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पा रही है।
जिला अस्पताल में पहले रोजाना दो तीन सिलिंडरों की बमुश्किल खपत हो पाती थी पर अब मरीज बढ़ने के साथ ही आक्सीजन की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने पर कंपनियों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में तो एक ही सिलिंडर से कई-कई पीड़ितों को ऑक्सीजन देकर काम चलाया जा रहा है तो कोविड अस्पताल में संक्रमितों को ऑक्सीजन सिलिंडर साथ लाने को कहा जा रहा है। ऑक्सीजन सिलिंडर के अभाव में तमाम ऐसे मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे हालात में मंगलवार को कई लोग अपने संक्रमितों की जान बचाने के लिए परेशान दिखे।
कोविड अस्पताल में आक्सीजन का जबर्दस्त संकट
कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए नकहा के जगसड़ में कोरोना अस्पताल है। जहां पर गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाता है। पिछले कुछ दिनों से संक्रमितों की संख्या बढ़ने से यहां आने वाले मरीजों को अपने साथ सिलिंडर लाने के लिए भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ से आती है ऑक्सीजन
ऑक्सीजन की सप्लाई लखनऊ से होती है। सप्लायर का कहना है कि ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं है। इतना जरूर है कि पहले से करीब 15 गुना मांग बढ़ने से लखनऊ में मिलने में दिक्कत हो रही है। दिक्कत इतनी है कि पहले सुबह गाड़ी जाती थी और शाम को सिलिंडर लेकर आ जाती थी, लेकिन अब दूसरे दिन आ रही है।
ऑक्सीजन की कोई समस्या नहीं है। जो थोड़ी बहुत थी उसका समाधान हो गया है। मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। - डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
जिला अस्पताल का नही कह सकते। कोविड अस्पताल में हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन है। दोपहर तक स्थिति भले ही ऐसी रही हो, शाम तक किल्लत दूर कर ली गई है। हमने शिखर हॉस्पिटल को भी कोविड अस्पताल में बदल दिया है, वहां पर भी ऑक्सिजिन के सिलेंडर उपलब्ध कराए गए है। - शैलेन्द्र कुमार सिंह, डीएम