फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   oxygen

गेल के अधिकारियों ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए ओयल का किया दौरा

Tue, 27 Apr 2021 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
oxygen
लखीमपुर खीरी। पीएम केयर्स फंड से एक ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की स्वीकृति मिलने के अलावा गेल (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) भी जनपद में ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा, जिसके लिए मंगलवार की शाम करीब पांच बजे गेल के सीनियर इंजीनियर अभिषेक साहा के नेतृत्व में टीम ने ओयल स्थित नवनिर्मित अस्पताल का दौरा किया। अस्पताल परिसर में करीब 100 वर्ग मीटर जगह में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा, जहां पर गेल द्वारा जल्द निर्माण कार्य शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पीएम केयर्स फंड से स्वीकृत ऑक्सीजन प्लांट को जगसड़ स्थित कोविड केयर सेंटर परिसर में बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संकट से निपटने के लिए ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के मद्देनजर जनपदवासियों के लिए अच्छी खबर है कि दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। गेल यह ऑक्सीजन प्लांट कारपोरेट सेवरल रिस्पांसबिलिटी के तहत लगाएगा। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने अभी तक पीएम केयर्स फंड से स्वीकृत ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए ओयल स्थित अस्पताल कैंपस के अंदर 100 वर्ग मीटर जमीन स्वीकृत की है, जिस पर गेल अपना प्लांट लगा सकता है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि पीएम केयर्स फंड से नामित संस्था ने अभी प्लांट लगाने के लिए संपर्क नहीं किया है, लेकिन गेल के अधिकारियों ने मंगलवार को दौरा किया है। इससे जो भी जल्द शुरुआत करेगा, तो वह ओयल में प्लांट बनाएगा। इसके बाद दूसरा प्लांट जगसड़ स्थित कोविड केयर सेंटर परिसर में लगाया जाएगा। एक प्लांट पर करीब 1.50 करोड़ रुपये लागत आएगी। ओयल में गेल के अधिकारियों के साथ ही डीपीआरओ सौम्य शील सिंह और डीपीएमयू अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल अध्यासियों और उद्योगपतियों से भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की अपील
ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जनपद के चीनी मिल अध्यासियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनसे ऑक्सीजन प्लांट लगाने की अपील की है। डीएम ने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए जनपद में कुछ निजी क्षेत्र द्वारा भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक प्लांट लगाने पर करीब 1.50 करोड़ रुपये लागत आएगी। प्लांट लगाने के लिए नियम-कानून आसान कर दिए गए हैं, जिसमें डीएम की स्वीकृति और अग्निशमन विभाग की अनुमति आसानी से मिल जाएगी। इस पर कुछ उद्योगपतियों ने विचार-विमर्श कर ऑक्सीजन प्लांट लगाने की हामी भरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed