फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Overbridge construction work halted due to lack of tar

Lakhimpur Kheri News: तारकोल के अभाव में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य रुका

Wed, 20 May 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Overbridge construction work halted due to lack of tar
गोला में लखीमपुर मार्ग ओवरब्रिज से निकलते बाइक सवार। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। गोला-लखीमपुर एनएच-730 पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से का निर्माण कार्य पिछले एक माह से तारकोल न मिलने के कारण अधूरा है। इसके बावजूद बाइक सवार अधबने मार्ग से गुजरने लगे हैं।
विज्ञापन

गोला रेलवे जंगल वाली क्रॉसिंग पर फरवरी 2021 में करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन पांच साल बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। कुछ दिन पहले ओवरब्रिज की एप्रोच वॉल में दरारें और उभरी गांठें मिलने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। बाद में नेलिंग मेथड से मरम्मत कराई गई थी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था विजय कंस्ट्रक्शन के साइट इंचार्ज इंजीनियर दिलीप कुमार ने बताया कि तारकोल की डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है कि जून के पहले सप्ताह तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज के दोनों ओर ढाई-ढाई मीटर चौड़ा फुटपाथ भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed